कुरुक्षेत्र पुलिस में पशु बाडा से पैसे चोरी करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक श्री चंद्र मोहन के कुशल मार्गदर्शन मे अपराध अन्वेषण शाखा लाडवा की टीम में पशु बाड़ा से पैसे चोरी करने के आरोपी दलगीर सिंह वासी डेरा अमर सिंह जालखेड़ी जिला कुरुक्षेत्र को गिरफ्तार करने में सफलता की है।
जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि दिनांक 16 मई 26 को पुलिस को दी अपनी शिकायत में रविंद्र कुमार वासी जालखेडी जिला कुरुक्षेत्र ने बताया कि दिनांक 30 अप्रैल 26 को उसने अपने बाडा मे पशुओं के फीड के पास एक पन्नी में 40 हजार रुपए रखे थे। दिनांक 1 मई 26 को सुबह जब उसने पैसे चैक किए तो वहां नहीं मिले जिनको कोई नामपता नामालूम चोर चोरी करके ले गया है। जिसकी शिकायत पर थाना बाबैन में मामला दर्ज करके आगामी जांच अपराध अन्वेषण शाखा लाडवा को सौंपी गई।
दिनांक 19 मई 26 को अपराध अन्वेषण शाखा लाडवा प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र कुमार के मार्गदर्शन में पीएसआई बलजीत सिंह की टीम ने पशु बाडा से पैसे चोरी करने के आरोपी दलगीर सिंह वासी डेरा अमर सिंह जालखेडी जिला कुरुक्षेत्र को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से 3500 रुपए बरामद किए गए। आरोपी को माननीय अदालत में पेश करके अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया।
