कुरुक्षेत्र, 20 मई। जिला रोजगार अधिकारी सीमा सैनी ने कहा कि राज्य के पहले रोबोटिक्स एंड एआई कौशल प्रशिक्षण केंद्र, करनाल के लिए 21 व 22 मई 2026 को रोजगार निदेशालय व जिला रोजगार कार्यालय कुरुक्षेत्र में पंजीकृत सक्षम युवाओं को (1) टेक्निसियन आईटी स्पोर्ट (2) असिस्टेंट रोबोटिक्स टेक्नीशियन कोर्स हेतु कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
जिला रोजगार अधिकारी सीमा सैनी ने आज यहां जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि इस प्रशिक्षण हेतु साइकोमेट्रिक टेस्ट का आयोजन राजकीय औधोगिक प्रशिक्षण संस्थान उमरी, कुरुक्षेत्र के प्रांगण मे सुबह 9 बजे किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण  स्किल हरियाणा, समर्थ हरियाणा विजन के तहत पूरी तरह नि:शुल्क है।
उन्होंने कहा कि इस प्रशिक्षण के दौरान ऑन जॉब ट्रेनिंग के साथ-साथ सफल युवाओं को रोजगार भी उपलब्ध कराया जाएगा। इस प्रशिक्षण में प्रवेश हेतु प्रार्थी हरियाणा का निवासी हो, तथा 12वीं,आईटीआई,स्नातक,स्त्रात्कोत्तर पास हो व आयु 18 वर्ष से 40 वर्ष तक हो, इस टेस्ट के समय आधार कार्ड व सभी शैक्षणिक प्रमाणपत्र लाना अनिवार्य है। एसीटीटीएस के स्टेट हेड मनोज शर्मा ने बताया कि यह साइकोमेट्रिक टेस्ट एसीटीटीएस इनफोटैक सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के प्रतिनिधियों द्वारा लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed