कुरुक्षेत्र 20 मई। हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के श्रीनिवास ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग की हिदयातुन अनुसार एस आई आर के मध्यनजर 1 जुलाई 2026 को क्वालीफाइंग तिथि मानकर फोटो युक्त मतदाता सूचियां का विशेष गहण पुनरीक्षण तथा मतदाता सत्यापन कार्यक्रम और मतदान केदो का पुनर्गठन किया जाना है, इस विषय से संबंधित सभी अधिकारी तय समय सीमा में अपने कार्य को पूरा कर ले। इस विषय में किसी भी प्रकार की कोई लापरवाही सहन नहीं की जाएगी।
हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ए श्रीनिवास बुधवार को चंडीगढ़ से वीसी के माध्यम से प्रदेश भर के जिला निर्वाचन अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दे रहे थे।
वीसी में जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने बताया कि जिले के चारों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में जी मतदान केंद्र में मतदाताओं की संख्या 1200 से अधिक है उन मतदान केदो के पुनर्गठन का प्रस्ताव तैयार करके जल्द ही भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि मतदाता सूचियां के विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान संबंधित बीएलओ अपने मतदान क्षेत्र में घर-घर जाकर सर्वे करेंगे तथा प्रत्येक मतदाताओं को उसके नाम और विवरण से पूर्व मुद्रित गणना प्रपत्र के अनुसार सत्यापन किया जाएगा और सत्यापित किए जाने वाले गणना प्रपत्र के आधार पर मतदाताओं से दावे तथा आपत्तियां प्राप्त की जाएगी इसके लिए संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्युटिया लगा दी गई है।
जिला निर्वाचन अधिकारी विश्राम कुमार मीणा ने बताया कि जिले के सभी बीएलओ का प्रशिक्षण पूरा हो चुका है और दोबारा यह प्रशिक्षण 5 जून से आरंभ होगा। वीसी के बाद जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने अधिकारियों को कहा कि एसआईआर के मध्य नजर संबंधित कार्य को तय समय सीमा में करें। उन्होंने अधिकारियों को कहा कि मतदाता सूचियां से संबंधित अथवा मतदाता सूचियां के विशेष गहन पुनरीक्षण से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए जिला निर्वाचन कार्यालय कुरुक्षेत्र में टोल फ्री नंबर 01744-1950 हर समय कार्य में होना चाहिए और वहां पर संबंधित कर्मचारियों की ड्यूटी होनी चाहिए, इस विषय में कोई लापरवाही ना हो।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने जिला शिक्षा अधिकारी को कहा कि सभी 810 मतदान केंद्रों का निरीक्षण करवा लें तथा वहां जो भी कमी है उसको दूर करें। उन्होंने अधिकारियों को कहा कि आगामी 25 मई को राजनीतिक पार्टियों के साथ जो बैठक आयोजित होनी है उसकी उन्हें जानकारी दें। इस मौके पर थानेसर के एसडीएम अमन कुमार,चुनाव तहसीलदार संदीप कुमार, सहायक मीनू सैनी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
