जिला पुलिस कुरुक्षेत्र ने अवैध रूप से शराब बेचने के एक आरोपी को काबू किया है। पुलिस अधीक्षक  श्री चन्द्र मोहन के मार्ग-निर्देश में थाना शहर थानेसर पुलिस की टीम ने अवैध रूप से शराब बेचने के आरोपी ऋषि पाल वासी रतगल कुरुक्षेत्र को गिरफ्तार करके उसके कब्ज़ा से 27.5 बोतल ठेका शराब देसी बरामद करने में सफलता हासिल की है।

जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 19 मई 26 को थाना शहर थानेसर के सहायक उप निरीक्षक वरुण व मुख्य सिपाही अमरीक सिंह की टीम ने आरोपी ऋषि पाल वासी रतगल कुरुक्षेत्र  को रतगल से अवैध रूप बेचने के आरोप में काबू किया। आरोपी से 27.5 बोतल ठेका शराब देसी बरामद की गई। आरोपी के खिलाफ थाना शहर थानेसर में मामला दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बाद में आरोपी को माननीय अदालत के निर्देशानुसार जमानत पर रिहा कर दिया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *