जिला पुलिस कुरुक्षेत्र ने अवैध रूप से शराब बेचने के आरोप में दो आरोपियों को काबू किया है। पुलिस अधीक्षक चन्द्र मोहन के मार्ग-निर्देश में थाना लाडवा की अलग-अलग टीमों ने अवैध रूप से शराब बेचने वालों पर शिकंजा कसते हुए अवैध रूप बेचने के आरोपी आशीष कुमार वासी तंगौर व सुमित कुमार वासी छलौन्दा जिला कुरुक्षेत्र को गिरफ्तार करके उनके कब्ज़ा से क्रमश: 31.5 व 18.5 बोतल ठेका शराब देसी बरामद करने में सफलता हासिल की है।

जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 19 मई 26 को थाना लाडवा प्रभारी निरीक्षक गुरनाम सिंह के मार्ग निर्देश में उप निरीक्षक जानपाल, सहायक उप निरीक्षक प्रवेश कुमार व सिपाही दीपक की टीम ने आरोपी आशीष कुमार वासी तंगौर को होनौरी रोड लाडवा से अवैध रूप से बेचने के आरोप में काबू किया। आरोपी से 31.5 बोतल ठेका शराब देसी बरामद की। वहीं थाना लाडवा के उप निरीक्षक जानपाल व सिपाही गौतम की दूसरी टीम ने सुमित कुमार वासी छलौन्दा को उसके खेत में बने कोठा से अवैध रूप से बेचने के आरोप में काबू किया। आरोपी से बोतल ठेका शराब देसी बरामद की। आरोपियों के खिलाफ थाना लाडवा में मामला दर्ज करके आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। बाद में आरोपियों को माननीय अदालत के निर्देशानुसार जमानत पर रिहा कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *