कुरुक्षेत्र, 19 मई। हरियाणा के पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी विकास कार्यों को करवाने में कोई कमी नहीं छोड़ रहे हैं। कुरुक्षेत्र के किसी भी कार्य को जब मुख्यमंत्री को कहा जाता है तो मुख्यमंत्री उन्हें तुरंत मंजूरी देते हैं। शहर के विकास में प्रदेश सरकार की तरफ से कोई कमी नहीं छोड़ी जा रही है। शहर में तीन गुणा गति के साथ विकास कार्य करवाएं जा रही है। पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने शहर में करीब 25 लाख रुपए की लागत के विकास कार्यों का उद्ïघाटन व शिलान्यास किए।
पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा शहर के वार्ड नंबर 31 में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा का कार्यक्रम में पहुंचने पर फूल मालाओं के साथ स्वागत किया गया। पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने सनातन धाम गौशााला वार्ड नंबर 31 में 12 लाख रुपए की लागत से बनाए जाने वाले शैड, हॉल व शौचालय का शिलान्यास, अरोड़ा गिफ्ट गैलरी परल मार्क के नजदीक से 8 लाख रुपए की लागत से तैयार होने वाली सडक़ का शिलान्यास और वार्ड नंबर 23 में 5 लाख रुपए की लागत से तैयार किए गए टयूबवैल का उद्ïघाटन किया गया।
पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में कुरुक्षेत्र शहर को कई बड़े प्रोजेक्टों की सौगात मिली है। जिसका शहर के नागरिकों को लाभ हो रहा है। इनमें 225 करोड़ रुपए की लागत से कुुरुक्षेत्र-कैथल-नरवाना रेलवे लाईन पर एलिवेटिड ट्रैक बनाया गया है। 9 करोड की लागत से लघु सचिवालय के नए प्रशासनिक ब्लॉक का निर्माण कार्य करवाया गया है। शहर में श्रीकृष्णा आयुष यूनिवर्सिटी का निर्माण करवाया गया है। लोक नायक जन कल्याण अस्पताल की 100 बैडिड बिल्डिंग का निर्माण कार्य करवाया गया है और दूसरे चरण में करीब 88 करोड़ की लागत से 100 बैड के नए भवन का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र के विकास पर करोड़ों रुपए का विकास कार्य करवाया जा चुका है और कई काम चल रहे हैं। इस अवसर पर गुरजीत सिंह, कवि बजाज ,सुधीर चुघ, सुरेश अरोड़ा, संजीव सीकरी, गगन कोहली, चेतन अटकान मौजूद थे

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *