कुरुक्षेत्र, 19 मई। जिला एवं सत्र न्यायाधीश दिनेश कुमार मित्तल के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं सीजेएम नीतिका भारद्वाज ने एलएनजेपी अस्पताल स्थित नशा मुक्ति केंद्र का निरीक्षण किया।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं सीजेएम नीतिका भारद्वाज ने आज यहां जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि इस निरीक्षण के दौरान इस केंद्र में चार मरीज भर्ती थे। उन्होंने मरीजों से बातचीत की तथा उनकी समस्याओं और कुशल-क्षेम के बारे में जानकारी ली। इस दौरान केंद्र में स्टाफ सदस्य उपस्थित थे तथा परिसर साफ-सुथरा एवं सुव्यवस्थित पाया गया।
