गर्मी का मौसम शुरु होते ही आमजन विशेषकर युवाओं में नहर में नहाने का क्रेज बढ जाता है। गर्मी के मौसम को देखते हुए नहरों में नहाने के बढ़ते मामलों पर पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। जिला पुलिस द्वारा प्रशासन के सहयोग से नहरों के किनारे चेतावनी बोर्ड लगवाए गए हैं, ताकि आमजन विशेषकर युवाओं और बच्चों को संभावित हादसों से बचाया जा सके। इस सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रभारियों को आदेश जारी किए हैं।

       पुलिस अधीक्षक श्री चन्द्र मोहन ने दिए अपने आदेश में कहा कि गर्मी के मौसम में नहरों पर नहाने वालों पर विशेष नजर रखी जाये। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि नहरों में तेज बहाव होने के कारण दुर्घटनाएं होने का खतरा बना रहता है। कई बार लोग चेतावनी के बावजूद नहरों में उतर जाते हैं, जिससे जान का जोखिम बढ़ जाता है। इसी को ध्यान में रखते हुए पुलिस द्वारा लगातार निगरानी रखी जा रही है और नहरों में नहाते पाए जाने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई भी की जाएगी।

            पुलिस ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि अपनी सुरक्षा को प्राथमिकता दें और नहरों से दूर रहें। अभिभावकों से भी आग्रह किया गया है कि वे अपने बच्चों को नहरों के पास जाने से रोकें तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें। पुलिस का कहना है कि लोगों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। चेतावनी बोर्डों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके। पुलिस टीमें संवेदनशील स्थानों पर लगातार नजर बनाए हुए हैं और लोगों को समझाने का कार्य भी कर रही हैं। हर व्यक्ति का नैतिक कर्त्वय बनता है कि इस प्रकार की घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस का सहयोग करें। अगर किसी स्थान पर युवा नहर में नहाते हुए मिलता है तो इसकी सूचना तुरन्त नजदीकी थाना या डायल-112 पर दें।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *