कुरुक्षेत्र, 19 मई।  कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की परीक्षा शाखा द्वारा 13  परीक्षाओं के परिणाम घोषित किए गए हैं। परीक्षा नियंत्रक डॉ. अंकेश्वर प्रकाश ने बताया कि घोषित परिणामों में दिसम्बर 2025 में आयोजित बी.टेक प्रथम सेमेस्टर (फ्रेश/री-अपीयर), बी.एससी. प्रिंटिंग पैकेजिंग टेक्नोलॉजी तृतीय सेमेस्टर, एमसीए प्रथम सेमेस्टर एनईपी, एम.एससी. केमिस्ट्री तृतीय सेमेस्टर (एनईपी) (नॉन-सीबीसीएस), एम.पीएड तृतीय सेमेस्टर (री-अपीयर), एलएल.बी. प्रोफेशनल प्रथम सेमेस्टर तथा बीए/बीएससी बी.एड प्रथम, तृतीय, पंचम एवं सप्तम सेमेस्टर (सीबीसीएस) के परिणाम शामिल हैं। इसके अतिरिक्त एमपीए सप्तम सेमेस्टर तथा भगवद्गीता सर्टिफिकेट कोर्स प्रथम एवं द्वितीय सेमेस्टर के परिणाम भी घोषित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए विद्यार्थी संबंधित विभाग अथवा परीक्षा शाखा से संपर्क कर सकते हैं।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *