लाडवा, 18 मई। एसडीएम अनुभव मेहता ने कहा कि समाधान शिविर का मुख्य उद्देश्य जनता और प्रशासन के बीच सीधा संवाद स्थापित करना है ताकि समस्याओं को समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से सुलझाया जा सके। इन शिविर के माध्यम से नागरिकों को अपनी शिकायतों के समाधान के लिए दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ते बल्कि वे एक ही स्थान पर अधिकारियों से सीधे संवाद कर सकते हैं।
एसडीएम अनुभव मेहता सोमवार को उपमंडल अधिकारी कार्यालय लाडवा में आयोजित समाधान शिविर में नागरिकों की समस्याओं को सुना और तुरंत हल होने वाली नागरिकों की समस्याओं का समाधान किया और बाकी बच्ची समस्याओं के समाधान के संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार आयोजित किए जा रहे समाधान शिविर समय पर समाधान, समर्पित अधिकारी और आमजन की भागीदारी के साथ गुड गवर्नेंस का सशक्त उदाहरण बन रहे हैं। आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान करने के उद्देश्य से हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार उपमंडल स्तर पर प्रत्येक सोमवार व गुरुवार को सुबह 10 से 12 बजे तक समाधान शिविर के माध्यम से लोगों की शिकायतों का निदान प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है।
एसडीएम अनुभव मेहता ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के मार्गदर्शन में चल रही इस सार्थक पहल को जनता का भी भरपूर सहयोग और सराहना मिल रही है। समाधान शिविर की शिकायतों की मॉनिटरिंग की जा रही है। जिन शिकायतों का त्वरित समाधान संभव होता है। उनका ऑन द स्पॉट ही समाधान करते हुए नागरिकों को राहत प्रदान की जाती है व जो समस्याएं पॉलिसी निर्माण से संबंधित हैं। उन्हें मुख्यालय में भेजा जाता है ताकि उनका समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के लिए जरूरी कदम उठाए जाएं।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *