एंकर :: रेवाड़ी जीआरपी ने ट्रेन में मोबाइल चोरी कर खाते से 1.04 लाख रुपए ट्रांसफर करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने चोरी किए गए मोबाइल की सिम अपने फोन में एक्टिवेट की। इसके बाद पिता को बीमार बताकर पहले बेटे से खाते में 500 रुपए ट्रांसफर करवाए। जिसके बाद खाते से 1.04 लाख रुपए अपने खाते में ट्रांसफर कर लिए। पुलिस ने बल्लभगढ़ के प्रहलादपुर माजरा निवासी लक्की ठाकुर को गिरफ्तार कर उसके पास से 69 हजार रुपए बरामद कर लिए। आरोपी राजस्थान के भिवाड़ी में किराए के कमरे में रह रहा था। गुप्त सूचना के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने मोबाइल चुराने और अपने खाते में पैसे ट्रांसफर करने की बात स्वीकारी। पुलिस ने आरोपी से 69 हजार रुपए बरामद कर लिए।
जानकारी देते हुए जीआरपी एसएचओ कृष्ण कुमार ने मीडिया को बताया कि बिहार के यशवंतपुर निवासी पप्पू पासवान ने 17 दिसंबर को जीरो एफआईआर दर्ज करवाई। जिसमें बताया कि वह खाटू श्याम जाने के लिए रेवाड़ी स्टेशन से ट्रेन में सवार हुआ था। ट्रेन में सवार होते समय किसी ने उसका की-पैड मोबाइल चोरी कर लिया। जिसके बाद सिम दूसरे फोन में डालकर उसके बेटे के पास फोन किया। फोन पर बेटे को मुझे बीमार बताकर खाते में 500 रुपए ट्रांसफर कर लिए। बेटे से 500 रुपए ट्रांसफर करवाने के बाद आरोपी ने मेरा खाता एक्सेस किया। मेरे खाते से अपने खाते में 1.04 लाख रुपए ट्रांसफर कर लिए। जीआरपी ने जीरो एफआईआर के आधार पर मामले की जांच शुरू की। जांच में पता चला कि राशि बल्लभगढ़ के प्रहलादपुर माजरा निवासी लक्की ठाकुर के खाते में ट्रांसफर हुई थी।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *