जिला पुलिस ने ट्रांसफार्मर चोरी का आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक चन्द्र मोहन के कुशल मार्ग-दर्शन में अपराध अन्वेषण शाखा लाडवा की टीम ने ट्रांसफार्मर चोरी के आरोपी आदिल वासी मोहडी थाना जठलाना जिला यमुनानगर को माननीय अदालत से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर मामले में गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

                      जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि एसडीओ बिजली विभाग लाडवा कुरुक्षेत्र कार्यालय से प्राप्त शिकायतों के माध्यम से बताया गया कि नामपता नामालूम चोरों द्वारा माह नवम्बर 25 में थाना लाडवा एरिया के गांव बपदा वासी किसान के खेतों से ट्रांसफार्मरों से सामान चोरी कर लिया था। जिस पर बिजली विभाग के कर्मचारियों ने मौका पर जाकर चोरी हुए ट्रांसफार्मरों के सामान का आंकलन किया। जिसकी शिकायत पर थाना लाडवा में मामला दर्ज करके जांच की गई। दिनांक 4 मई 26 को अपराध अन्वेषण शाखा लाडवा की टीम ने ट्रांसफार्मर का सामान चोरी करने के आरोपी सलीम वासी छोटा बांस रादौर जिला यमुनानगर व जिसान वासी सालापुर जिला शामली यूपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी का सामान खरीदने वाले आरोपी प्रवीन कुमार वासी जठलाना जिला यमुनानगर को भी गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से रिमांड अवधि के दौरान 231 किलोग्राम तार ताम्बा, लोहा पत्ती बरामद की गई थी।

          दिनांक 16 मई 26 को अपराध अन्वेषण शाखा लाडवा प्रभारी निरीक्षक सुरेन्द्र कुमार के मार्ग निर्देश में सहायक उप निरीक्षक प्रवीन कुमार, महाबीर सिंह, मुख्य सिपाही रिंकू व सिपाही संदीप व सोनू की टीम ने मामले में शामिल आरोपी आदिल वासी आदिल वासी मोहडी थाना जठलाना जिला यमुनानगर को माननीय अदालत से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर मामले में गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को माननीय अदालत में पेश करके अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *