जिला पुलिस ने जेल में मोबाइल फैंकने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक चन्द्र मोहन के कुशल नेतृत्व में अपराध अन्वेषण शाखा-1 की टीम ने जेल में मोबाइल फैंकने के आरोपी हरप्रीत उर्फ़ हैपी वासी खेडी मारकंडा को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता नरेश कुमार ने बताया कि थाना शहर थानेसर पुलिस को उप जेल अधीक्षक शिवेंद्र पाल सिंह ने दी शिकायत दी थी। अपनी अपनी शिकायत में उप जेल अधीक्षक ने बताया कि दिनांक 24 24 अप्रैल 25 को दोपहर करीब 12-30 बजे जिला जेल कुरुक्षेत्र में गुप्त सूचना के आधार पर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कैदी बन्दी राजकुमार से बिना सिम मोबाईल फोन बरामद किया गया। जिनकी शिकायत पर थाना शहर थानेसर में परिजन एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। दिनांक 15 अक्टूबर 25 को आरोपी राज कुमार को मामले में गिरफ्तार किया गया था। दिनांक 18 अक्टूबर 25 को आरोपी उमराव उर्फ़ अमर वासी राहडा जिला करनाल को मामले में गिरफ्तार किया गया था। दिनांक 4 नवम्बर 25 को आरोपी अजय को मामले में गिरफ्तार किया गया था।

दिनांक 15 मई 26 को अपराध अन्वेषण शाखा-1 के मुख्य सिपाही संदीप कुमार, अनिरुद्ध व सिपाही जय किशन की टीम ने जेल में मोबाइल फैंकने के आरोपी हरप्रीत उर्फ़ हैपी वासी खेडी मारकंडा को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को माननीय अदालत में पेश किया गया।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *