करनाल। हरियाणा के करनाल जिले के जीटी रोड पर घरौंडा के पास बाइक सवार दंपति को एक निजी बस चालक ने टक्कर मार दी।

हादसे में दंपति की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया है। पुलिस आरोपित ड्राइवर की तलाश कर रही है।

पानीपत की ओर जा रहे थे दंपति

रंभा निवासी 45 वर्षीय वजिंद्र अपनी 40 वर्षीय पत्नी ज्योति रानी के साथ बाइक पर सवार होकर करनाल से पानीपत की ओर जा रहे थे। जब वे बसताड़ा के पास पहुंचे तो पीछे से आ रही एक प्राइवेट बस ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों पति पत्नी के सिर सड़क पर लग गए और दोनों ने दम तोड़ दिया। बता दें कि बस में सवार एक व्यक्ति भी इस हादसे में घायल हुआ है। भी हुआ है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *