अंबाला। अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। ट्रेन संख्या 12407 करमभूमि एक्सप्रेस में बच्चों को पंजाब के विभिन्न स्थानों पर मजदूरी के लिए ले जाया जा रहा है। जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रन अलायंस के टोल फ्री नंबर 18001027222 पर मिली सूचना के बाद अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया।
जिला युवा विकास संगठन के प्रधान परमजीत सिंह बड़ोला के निर्देश पर प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर अजय तिवारी ने तुरंत बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी), जीआरपी और आरपीएफ अंबाला कैंट को जानकारी दी। इसके बाद संयुक्त टीम ने ट्रेन में विशेष चेकिंग अभियान चलाया।
