पंचकूला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पर्यावरण संरक्षण, फिटनेस और ईंधन बचत को लेकर की गई अपील का असर अब भाजपा नेताओं की कार्यशैली में भी दिखाई देने लगा है।

इसी कड़ी में हरियाणा सरकार के सहकारिता मंत्री अरविंद शर्मा गुरुवार को पंचकूला स्थित भाजपा के प्रदेश कार्यालय पंचकमल में आयोजित निकाय चुनाव सम्मान समारोह में साइकिल पर पहुंचे।

पंचकमल में आयोजित इस कार्यक्रम में निकाय चुनाव में नवनिर्वाचित मेयर और चेयरमैन का सम्मान किया जा रहा है। समारोह में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह, भाजपा प्रदेश प्रभारी सतीश पूनिया तथा भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल भी मौजूद रहेंगे।

ये सिर्फ व्यक्तिगत पहल नहीं

कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा का साइकिल से कार्यक्रम में पहुंचना केवल एक व्यक्तिगत पहल नहीं माना जा रहा, बल्कि इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फिट इंडिया, पर्यावरण संरक्षण और जनभागीदारी के संदेश को जमीन पर उतारने के रूप में देखा जा रहा है।

भाजपा लगातार यह संदेश देने का प्रयास कर रही है कि सरकार और संगठन केवल नीतियों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि जनहित के अभियानों को स्वयं अपनाकर उदाहरण भी प्रस्तुत कर रहे हैं।

राजनीतिक दृष्टि से भी इस कदम को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। निकाय चुनावों में भाजपा की जीत के बाद आयोजित सम्मान समारोह में साइकिल से पहुंचकर डॉ. अरविंद शर्मा ने कार्यकर्ताओं और आमजन को सादगी, अनुशासन और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी का संदेश दिया। भाजपा इसे विकास के साथ जिम्मेदार जीवनशैली के मॉडल के रूप में प्रस्तुत कर रही है।
प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित यह समारोह भाजपा की हालिया चुनावी सफलताओं के उत्साह के बीच संगठनात्मक एकजुटता और ट्रिपल इंजन सरकार के संदेश को भी मजबूत करेगा।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *