कुरुक्षेत्र, 13 मई। सीएम विंडो एमिनेट सदस्य गगन कोहली ने कहा कि सीएम विंडो पर शिकायत करने वाले विकास कुमार की समस्या का हल करते हुए उसके घर के नजदीक परीक्षा केंद्र स्थापित हो गया है। समस्या का हल होने पर विकास कुमार ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आभार व्यक्त किया है। इसके साथ ही विश्वविद्यालय प्रशासन, जिला प्रशासन और सीएम विंडो एमिनेट सदस्यों का भी धन्यवाद किया है।
उन्होंने कहा कि जिला फतेहाबाद निवासी विकास कुमार ने सीएम विंडो पर शिकायत देते हुए घर के नजदीक परीक्षा केंद्र स्थापित करवाने की बात को रखा था। फतेहाबाद क्षेत्र के विद्यार्थियों को नजदीकी जिला में परीक्षा केंद्र उपलब्ध करवाया जाए, ताकि छात्राओं व दूरदराज के विद्यार्थियों को परेशानी का सामना ना करना पड़े। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय ने भी इस समस्या को जायज मानते हुए विशेष कदम उठाया है। विद्यार्थियों की समस्या को देखते हुए नजदीक ही परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं। सीएम विंडो पर आने वाली  आम नागरिकों की समस्याओं का समाधान गंभीरता से किया जा रहा है।
शिकायतकर्ता विकास कुमार ने कहा कि उसकी शिकायत की बहुत अच्छे तरीके से सुनवाई की गई तथा व्यवहार भी अत्यंत सराहनीय रहा है। उनकी कार्यशैली एवं आम जनता के प्रति सहयोगात्मक रवैया प्रशंसनीय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *