कुरुक्षेत्र, 13 मई। जिला एवं सत्र न्यायाधीश दिनेश कुमार मित्तल के मार्गदर्शन तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं सीजेएम नीतिका भारद्वाज के दिशा-निर्देशानुसार जिला कारागार में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं सीजेएम नीतिका भारद्वाज ने आज यहां जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि इस शिविर के दौरान लोक नायक जयप्रकाश अस्पताल के चिकित्सकों द्वारा जेल बंदियों के स्वास्थ्य की जांच की गई तथा उन्हें आवश्यक चिकित्सीय परामर्श प्रदान किया गया। इसके साथ ही बंदियों को दवाइयों का भी वितरण किया गया।
इस स्वास्थ्य जांच शिविर का उद्देश्य जेल बंदियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाना तथा उन्हें स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक करना था। इस अवसर पर जेल स्टाफ भी मौजूद रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *