चंडीगढ़। हरियाणा के सात शहरी निकायों में रविवार को हुए चुनाव में मतदान का प्रतिशत बेहद निराशाजनक रहा। अंबाला, पंचकूला और सोनीपत नगर निगम, रेवाड़ी नगर परिषद, धारूहेड़ा, सांपला और उकलाना नगरपालिकाओं में शाम सात बजे तक 54.1 प्रतिशत मतदान हुआ।

यह दर्शाता है कि आधे से कम मतदाताओं ने निकाय चुनाव में मतदान करने में रुचि नहीं दिखाई। शहरों में विकास कार्यों की कमी, खराब सड़कें और बिजली-पानी की समस्याओं के बावजूद लोग मतदान के लिए घरों से नहीं निकलते हैं।
मतदान के दौरान विभिन्न शहरी निकायों में मामूली झड़प और विवाद की घटनाएं हुईं। राज्य चुनाव आयुक्त देवेंद्र सिंह कल्याण ने कहा कि नगर निकाय एवं पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न हुए हैं। मार्च 2025 में हरियाणा के 36 नगर निकायों में औसत मतदान 46.5 प्रतिशत रहा था।रविवार को अंबाला नगर निगम में 54.5 प्रतिशत और उकलाना नगरपालिका में 75.7 प्रतिशत मतदान हुआ। पंचकूला में केवल 52.2 प्रतिशत मतदाता ही मतदान के लिए निकले। हरियाणा के शहरी निकाय चुनाव में 8 लाख 73 हजार 177 मतदाताओं में से 4 लाख 72 हजार 8 ने अपने वोट का उपयोग किया। मेयर के चुनाव में मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच रहा।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *