करनाल। महापौर रेणु बाला गुप्ता ने उत्तर प्रदेश सरकार के नवनियुक्त कैबिनेट व राज्य मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ लेने पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि नवनियुक्त मंत्रियों के कुशल नेतृत्व में उत्तर प्रदेश और तेजी के साथ प्रगति की राह पर आगे बढ़ेगा।
अपने वक्तव्य में महापौर ने उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्रिमंडल विस्तार पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि अनुभवी और कर्मठ नेताओं का मंत्रिपरिषद में शामिल होना उत्तर प्रदेश के स्वर्णिम भविष्य के लिए मील का पत्थर साबित होगा।
महापौर रेणु बाला गुप्ता ने विशेष रूप से भूपेंद्र सिंह चौधरी, मनोज पांडेय, सुरेंद्र दिलेर, कैलाश सिंह राजपूत, कृष्णा पासवान और हंसराज विश्वकर्मा को उनके नए दायित्वों के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल मार्गदर्शन में यूपी विकास के नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। इन नए सारथियों के जुड़ने से ‘डबल इंजन’ की सरकार के संकल्प को और अधिक मजबूती मिलेगी।

हर वर्ग का होगा कल्याण
महापौर ने विश्वास जताया कि सभी नवनियुक्त मंत्री अपनी क्षमताओं और जनसेवा के प्रति अपनी निष्ठा से समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाएंगे। वहीं, इसी क्रम में करनाल भाजपा के पूर्व कार्यकारी जिलाध्यक्ष बृज गुप्ता ने भी उत्तर प्रदेश सरकार के  नवनियुक्त मंत्रियों को बधाई प्रेषित की। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की यह नई टीम राज्य के ढांचागत विकास, कानून व्यवस्था और आर्थिक प्रगति को नई दिशा प्रदान करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *