परम पूज्य गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज के 70वें पावन जन्मदिन के उपलक्ष्य में श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार की ओर से गीता ज्ञान संस्थानम स्थित मेदांता अस्पताल में भव्य रक्तदान शिविर लगाया गया। प्रातः साढ़े आठ बजे प्रारंभ हुए इस सेवा कार्य में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं समाजसेवियों ने रक्तदान किया। शिविर में 71 यूनिट रक्तदान प्राप्त हुआ।
इस अवसर पर परम पूज्य गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज श्री ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उनके सानिध्य में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री कुरुक्षेत्र कार्यालय प्रभारी कैलाश सैनी, विशिष्ट अतिथि के रूप में सीटीएम आशीष कुमार, श्रीकृष्ण आयुष विश्वविद्यालय कुलसचिव डा. कृष्ण कुमार गुप्ता, आशीष सबरवाल, सीएमओ सुखबीर सिंह, सैनी सभा प्रधान गुरनाम सैनी और पिपली अनाज मंडी सचिव धर्मपाल मथाना, पिपली अनाज मंडी सतबीर नैन मौजूद रहे।
परम पूज्य गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज की उपस्थिति में सभी अतिथियों ने रक्तदान को महादान बताते हुए कहा कि एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद को नया जीवन प्रदान कर सकता है। उन्होंने युवाओं से नियमित रूप से रक्तदान करने का आह्वान किया। इस अवसर पर श्री कृष्ण कृपा समिति जीओ गीता कुरुक्षेत्र प्रधान डा. ऋषिपाल ने प्रेरणा स्रोत के रूप में स्वयं रक्तदान किया। उनके साथ समिति के सदस्यों में विजय नरूला, पवन भारद्वाज, जय भगवान डिंगरा, नवीन भरद्वाज, अरविंद जिंदल व अन्य सदस्यों के साथ आम जनता ने भी रक्तदान कर सेवा भावना का परिचय दिया। इसके अतिरिक्त चंद्रिका, राखी गुंबर एवं अन्य महिलाओं ने भी उत्साहपूर्वक रक्तदान किया।
जीओ गीता के राष्ट्रीय सचिव मदन मोहन छाबड़ा ने कहा कि समिति के सदस्यों की यह सक्रिय सहभागिता निश्चित रूप से अन्य लोगों को भी रक्तदान के लिए प्रेरित करेगी। इस कार्यक्रम के संयोजक के रूप में समिति के महासचिव अशोक अरोड़ा एवं उनके साथ जीओ गीता युवा प्रमुख रविंद्र कुमार, साहब सिंह तथा भारत भारद्वाज ने कार्यक्रम की व्यवस्थाओं को सफलतापूर्वक संभाला। इस अवसर पर समिति के संरक्षक मंगत राम जिंदल, उप प्रधान राज कुमार, जसवंत सैनी, धीरज वालिया, राजेंद्र सिंग्ला, तरुण धमिजा, भगवान दास ढींगरा, राजीव गाबा, राजीव बंसल, रमाकांत, श्याम लाल, धर्मपाल शर्मा, दीपक आहूजा, सुरेंद्र सागवाल मौजूद रहे।
