कुरुक्षेत्र, 8 मई। जिला रेडक्रॉस सचिव रमेश चौधरी ने कहा कि जिला रेड क्रॉस शाखा कुरुक्षेत्र द्वारा 8 मई को रेड क्रॉस सोसाइटी के संस्थापक हेनरी डुनानट का जन्म दिवस को विश्व रेडक्रॉस दिवस में मनाया गया। जिला रेड क्रॉस समिति कुरुक्षेत्र रेड क्रॉस भवन में आयोजित कार्यक्रम में सर्वप्रथम हेनरी ड्यूनेन्ट की फोटो पर माल्यार्पण करके पुष्प अर्पित किए गए। भारतीय रेड क्रॉस समिति हरियाणा राज्य शाखा चण्डीगढ़ के वाइस चेयरमैन अंकुश मिगलानी एवं महासचिव डॉक्टर सुनील कुमार वजिला रेडक्रॉस सोसायटी चेयरमैन एवं उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा के कुशल मार्गदर्शन में कार्य कर रही है। जिला प्रशिक्षण अधिकारी अंजू कश्यप द्वारा हेनरी ड्यूनेन्ट की जीवनी पर प्रकाश डाला गया।
जिला रेडक्रॉस सचिव रमेश चौधरी ने कहा कि उपायुक्त एवं प्रधान जिला रेड क्रॉस शाखा विश्राम कुमार मीणा के नेतृत्व आज विभिन्न  प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। आज रैड दिवस के अवसर पर सबसे पहले जिला रेडक्रॉस द्वारा सचिव रमेश चौधरी द्वारा श्री राम कुष्ठ आश्रम में रह रहे परिवारों  को फल पैकेट वितरित किए गए और केक काट कर सबको वितरित किया गया। इसी अवसर पर  ब्लड सेंटर नागरिक हस्पताल में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। जिसमें 31 युवाओं ने स्वेच्छा से रक्तदान किया।
विश्व रैड क्रॉस डे के अवसर पर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें कुलपति सोमनाथ सचदेवा द्वारा 33 विद्यार्थियों को रैड क्रॉस मेरिट सर्टिफिकेट प्रदान किए गए तथा महामहिम राज्यपाल का संदेश सुनाया गया। सचिव रैड क्रॉस द्वारा भी प्रतिभागियों को रैड क्रॉस की गतिविधियों को बढ़ाने के लिए प्रेरित किया गया।
फायर एंड सेफ्टी इंस्टीट्यूट कुरुक्षेत्र के स्टाफ व विद्यार्थियों के साथ भी वर्ल्ड रेड क्रॉस डे मनाया गया। इस अवसर पर सभी को महामहिम का संदेश भी दिखाया गया। इसके साथ ही रेडक्रॉस गतिविधियों के बारे में विस्तार से बताया गया। कार्यक्रम में युवाओं को नशा न करने की शपथ भी दिलवाई गई। इसके साथ ही प्रेरणा वृद्ध में रह रहे वृद्धजनों को फल पैकेट प्रदान कर उनका आशीर्वाद लिया। टीबी कॉर्डिनेटर एवं स्वयंसेवकों द्वारा स्लम एरिया में जाकर टीबी जागरूक कार्यक्रम किया गया। इस अवसर पर विभिन्न स्कूलों में नशा मुक्ति जागरूकता अभियान एवं फस्र्ट एड की जानकारी दी गई। एक अन्य कार्यक्रम में रैड क्रॉस भवन कुरुक्षेत्र के अंदर विभिन्न सामाजिक संस्थाओं एवं रक्तदान  के क्षेत्र में काम करने वाली अनेकों संस्थाओं व स्वयंसेवकों और एवं रेडक्रॉस प्राथमिक चिकित्सा सहायता प्रवक्ताओं को सम्मानित किया गया ।
इस अवसर रेड क्रॉस कार्यकारिणी सदस्य गुलशन ग्रोवर, विनय गुप्ता, अंजू कश्यप जिला प्रशिक्षण अधिकारी, हरि सिंह, जोगिंदर सिंह, प्रकाश चंद्र हिम्मत सिंह, जसपाल सिंह, संदीप(मुरली)  व अन्य संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *