कुरुक्षेत्र, 8 मई। विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर जिला रेडक्रास सोसायटी की ओर से टीबी के प्रति जागरूकता अभियान चलाया गया। अनाज मंडी और सलारपुर रोड स्थित झुग्गी-बस्तियों में लोगों को टीबी से बचाव की जानकारी दी गई। इसके साथ ही ब्रह्मसरोवर पर भी साधुओं और सन्निहित सरोवर पर श्रमिकों को टीबी बचाव के प्रति जागरूक किया गया। हरियाणा रेडक्रास सोसायटी के वाइस चेयरमैन अंकुश मिगलानी और राज्य महासचिव डॉ. सुनील कुमार के निर्देशानुसार टीबी कोऑर्डिनेटर अंजलि की अगुवाई में लोगों को क्षय रोग के प्रति बचाव और नियमित रूप से दवाई व चेकअप की जानकारी दी गई।
जिला रेडक्रास सोसायटी के कार्यकारी सचिव रमेश चौधरी ने बताया कि उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा के निर्देशानुसार टीबी उन्मूलन अभियान के तहत स्लम बस्तियों, गांवों और श्रमिकों को जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ और सुरक्षित समाज के लक्ष्य को लेकर रेडक्रॉस द्वारा टीबी बचाव के प्रति लोगों को अवगत कराया जा रहा है। सामाजिक संस्थाओं का भी सहयोग लिया गया जा रहा है और ग्राम पंचायतें भी टीबी उन्मूलन में भागीदार हैं, क्योंकि टीबी को हराने के लिए सभी के साझे प्रयास जरूरी हैं।
रेडक्रॉस टीबी कोऑर्डिनेटर अंजलि ने बताया कि रेडक्रास की ओर से ड्राप आउट क्षय रोगियों का इलाज शुरू करने के साथ ही आर्थिक रूप से कमजोर रोगियों को पौष्टिक आहार किट भी वितरित की जा रही हैं। टीबी स्क्रीनिंग कैंपों के जरिये टीबी रोगियों की पहचान की जा रही है। निक्षय मित्र बनकर टीबी के मरीजों को गोद लेने के लिए सामाजिक संस्थाओं और ग्राम पंचायतों को भी अपील की जा रही है। इसके साथ ही रेडक्रास वालंटियर की ओर से गांवों में भी आमजन को जागरूक किया जा रहा है और बचाव सामग्री भी वितरित की जा रही हैं। सरकार की ओर से टीबी जागरूकता को लेकर जो कार्यक्रम निर्धारित किए गए हैं, उनमें भी रेडक्रास सोसायटी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती है। इस अवसर पर वालंटियर जोगेंद्र, राहुल, रानी और आरती प्रमुख रूप से मौजूद रहीं।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *