कुरुक्षेत्र, 8 मई। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्य राकेश कुमार ने कहा कि राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में व्यवसाय सिविगं टैक्नोलॉजी, कोपा, ड्राफ्ट्समैन सिविल तथा मैकेनिकल, एसओटी, ड्रेस मेकिंग, फैशन टेक्नोलॉजी तथा फिटर, वेल्डर, टर्नर इलेक्ट्रॉनिक इलेक्ट्रीशियन, पेंटर, पीपीओ, मशीनिस्ट इन्सटुमेंट मैकेनिक से आईटीआई पास आउट,अपीयर छात्र व छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाने और स्थाई रोजगार मुहैया करवाने के लिए 13 मई 2026 को जॉब फेयर का आयोजन करवाया जा रहा है।
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, महिला कुरुक्षेत्र के प्रधानाचार्य राकेश कुमार ने आज यहां जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि सभी आईटीआई पास अपीयर छात्र, छात्राओं को शिक्षुता व स्थाई जॉब हेतु व्यवसाय अनुसार लेने के लिए भारत की मल्टीनेशनल कम्पनी यूएनओ मिंडा लिमिटेड बहादुरगढ़ की टीम द्वारा कैम्पस इंटरव्यू के लिए 13 मई 2026 को सुबह 9 बजे सस्थान में आ रही हैं। इस कंपनी में शिक्षुता का स्टाइपेंड रेगुलर जॉब की सैलरी 18 हजार रुपए प्रति महीना के साथ ओवर टाईम की सुविधा भी दी जाएगी।
उन्होंने कहा कि इस कंपनी में ड्रैस कैंटीन व बस की सुविधाएं, मुफ्त इलाज, भविष्य निधि फंड, पेंशन योजना बोनस एवं ग्रेच्युटी भी दी जाएगी। इस कैम्पस इंटरव्यू से संबंधित किसी भी तरह की जानकारी प्राप्त करने के लिए प्रधानाचार्य राकेश कुमार के मोबाइल नंबर 9896337615 तथा प्लेसमेंट सेल के इंचार्ज जसवंत राय के मोबाईल नंबर 9416657560 पर सम्पर्क कर सकते है।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *