कुरुक्षेत्र, 6 मई। सतनाम वाहेगुरु सतनाम वाहेगुरु का जाप और गुरुवाणी का पाठ श्रद्धालुओं को तख्त श्री हजूर साहिब नांदेड़ महाराष्ट्र  में जाने का जोश और जज्बा भरता रहा। यह यात्रा कुरुक्षेत्र से चलकर दूसरे दिन उत्तर प्रदेश से होती हुई मध्य प्रदेश से गुजर रही है। इस ऐतिहासिक व यादगार धार्मिक यात्रा करवाने के लिए सभी श्रद्धालुओं ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आभार व्यक्त किया है।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कुरूक्षेत्र से श्री हजूर साहिब नादेंड के लिए धार्मिक यात्रा को रवाना किया था। यह उतर प्रदेश से मध्य प्रदेश पहुंच चुकी है। कुरूक्षेत्र निवासी दर्शन खन्ना ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की प्रशंसा करते हुए कहा कि सरकार के प्रयासों से सीनियर सिटीजऩ धार्मिक यात्रा कर पा रहे है। यह यात्रा नि:शुल्क है और ट्रेन में खाने पानी की उच्च स्तरीय व्यवस्था की गई है। इसके लिए सभी यात्री सरकार के प्रयासों की तारीफ कर रहे है। धार्मिक यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को रात्रि के समय पौष्टिक भोजन दिया गया। वहीं सुबह के समय हाई टी व नाश्ते के समय पोहा और फल, भोजन दिया गया।
मामू माजरा ने कहा कि सभी श्रद्धालु वाहे गुरू का नाम जप रहे हैं और रात्रि को सोने से पहले और सुबह जल्दी उठकर गुरुवाणी का सिमरन कर रहे है। इससे श्रद्धालुओं में तख्त सचखंड श्री हजूर साहिब नांदेड़ के दर्शन करने की जिज्ञासा बढ़ती जा रही है।
लखविन्द्र सिंह पलवल डेरा ने कहा कि सरकार ने दूर दराज के धार्मिक स्थलों की यात्रा व गुरु साहिब के पवित्र स्थल के दर्शन में असमर्थ श्रद्धालुओं हेतु धार्मिक यात्रा करने के लिए विशेष व्यवस्था की है। इसके लिए प्रदेश सरकार के साथ साथ मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी विशेष तौर पर बधाई के पात्र है।
सूचना जनसंपर्क एवं भाषा विभाग हरियाणा की तरफ से मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत कुरुक्षेत्र से 5 मई से 10 मई तक तख्त सचखंड श्री हजूर साहिब नांदेड़ महाराष्ट्र की धार्मिक यात्रा करवाई जा रही है और जगह जगह हरियाणा व दिल्ली में स्वागत भी किया है।
यात्रा ट्रेन में चिकित्सकों का सराहनीय योगदान
जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी डा. नरेंद्र सिंह ने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा चलाई जा रही मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत कुरुक्षेत्र से श्री हजूर साहिब नांदेड़ महाराष्ट्र में यात्रियों को लेकर जाने वाली विशेष ट्रेन में सिविल अस्पताल कुरूक्षेत्र के डॉक्टरों द्वारा यात्रियों को दी जा रही। इस प्रकार मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के अंतर्गत वरिष्ठ नागरिकों एवं यात्रियों की सुरक्षित और सुखद यात्रा सुनिश्चित करने हेतु चिकित्सा टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
डॉक्टरों की टीम ने बुजुर्गों की शुगर, बीपी व नियमित जांच की
ट्रेन में डा. मनिंदर जीत सिंह के नेतृत्व में डॉक्टरों एवं स्वास्थ्य कर्मियों ने पूरी यात्रा के दौरान यात्रियों के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखा जा रहा है और यात्रियों को शुगर, बीपी एवं दर्द निवारक दवाइयां उनकी सीट पर ही उपलब्ध करवाई जा रही है। यात्रा के दौरान डॉक्टरों द्वारा नियमित स्वास्थ्य जांच, आवश्यक दवाइयों का वितरण तथा आपातकालीन स्थिति में त्वरित उपचार की व्यवस्था की गई। बुजुर्ग यात्रियों को विशेष प्राथमिकता देते हुए उनकी सेहत पर लगातार निगरानी रखी गई, जिससे यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। चिकित्सा दल ने यात्रियों को स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक सलाह भी दी, जैसे खान-पान, स्वच्छता और यात्रा के दौरान सावधानियों का पालन करना। यात्रियों ने डॉक्टरों और स्वास्थ्य टीम के इस समर्पण और सेवा भाव की सराहना करते हुए कहा कि उनके योगदान से यात्रा न केवल सुरक्षित बनी, बल्कि यात्रियों के लिए यादगार और सुखद अनुभव भी रही।
अंत में यात्रियों ने सभी चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मचारियों का आभार व्यक्त करते हुए उनके उत्कृष्ट कार्यों के साथ-साथ हरियाणा सरकार का भी आभार व्यक्त किया और कहा कि सरकार की मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना बहुत ही महत्वपूर्ण  योजना है जिसके अंतर्गत सरकार द्वारा लोगों को मुफ्त अनेक तीर्थ स्थलों की तीर्थ यात्रा करवाई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *