कुरुक्षेत्र, 06 मई। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के केयू सीनियर सेकेंडरी मॉडल स्कूल के खेल मैदान में केयू गैर-शिक्षक कर्मचारी के 5वें टी-20 प्रतियोगिता के अनौपचारिक मैच के सेमीफाइनल मुकाबले में केयूके स्पार्टन टीम ने केयूके स्टार को 8 विकेट से हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की की। टॉस जीतकर केयूके स्पार्टन ने केयूके स्टार को पहले बल्लेबाजी का मौका दिया। केयूके स्टार की ओर से आमिर खान ने 31, कप्तान शमशेर चौहान ने 33 रन की पारी खेली। केयूके स्पार्टन की ओर से शानदार गेंदबाजी करते हुए विनोद ने 3, रामेश्वर व अंशुल शर्मा ने 1-1 विकेट लिया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी केयूके स्पार्टन टीम के ओपनर बल्लेबाज अंशुल शर्मा ने 6 चौके लगाकर 33 रन की पारी खेली। वही विनोद कुमार ने 28 गेंदों में 5 चौके व 5 छक्के लगाकर 52 रन की आतिशी पारी खेलकर मैच को एकतरफा बना दिया। पंकज जांगड़ा ने 6 चौके लगा 32 रन की पारी खेलकर अपनी टीम को जीत दिलाई। केयूके स्टार की ओर से संदीप व अजय यादव ने 1-1 विकेट लिया। मैच में विस्फोटक बल्लेबाजी एवं शानदार गेंदबाजी के लिए विनोद कुमार को मैन ऑफ द मैच का खिताब मिला। मैच में अम्पायर की भूमिका विक्रम नेगी तथा राजकुमार मलिक ने निभाई। वहीं अब फाइनल में महामुकाबला केयूके स्पार्टन की टीम तथा स्टार क्रिकेट क्लब के बीच होगा। गौरतलब है कि केयूके स्पार्टन टीम पिछली बार की विजेता टीम रह चुकी है। वहीं स्टार क्रिकेट क्लब की टीम ने पहली बार फाइनल में अपनी जगह बनाई है।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *