चंडीगढ़। हरियाणा में सात निकायों के आम चुनाव और छह निकायों में वार्डों के उपचुनाव को लेकर प्रचार अभियान जोर पकड़ गया है। कांटे के मुकाबलों में बड़े नेताओं ने प्रचार की कमान संभाली हुई है।

इसी तरह हिसार के ग्राम पंचायत मंडी आदमपुर और जवाहर नगर तथा कैथल के गोविंदपुरा और पोलड़ पंचायत के लिए हो रहे आम चुनाव में प्रत्याशी पसीना बहा रहे हैं। वहीं, पंचायतों में 528 खाली सीटों (पंच, सरपंच, पंचायत समिति और जिला परिषद सदस्य) के लिए

उपचुनाव के बावजूद पंचों के 232 पद खाली रह जाएंगे क्योंकि इनके लिए किसी ने आवेदन ही नहीं किया। हालांकि पंच-सरपंचों और पंचायत समिति सदस्यों के 275 पदों पर निर्विरोध चयन हुआ है। अंबाला जिले में सरपंच की दो सीटों पर चुनाव होना है।

यहां पंच की 21 सीटों में से 10 पर उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए

यहां पंच की 21 सीटों में से 10 पर उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए हैं और 11 सीटों पर नामांकन प्राप्त नही हुआ। भिवानी में सरपंच की तीन सीटों में से दो पर चुनाव होगा, जबकि पंच की 30 सीटों में से 13 पर निर्विरोध चयन हुआ है। एक सीट पर मतदान होगा और 16 सीटों पर नामांकन प्राप्त नही हुआ।

चरखी दादरी में पंचायत समिति की एक और पंच के 20 पदों में से आठ पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ है, जबकि 12 सीटों पर नामांकन प्राप्त नही हुआ। फरीदाबाद में सरपंच की एक सीट पर मतदान होगा और पंच की पांच में से चार पर उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए हैं।

एक सीट पर नामांकन प्राप्त नही हुआ। फतेहाबाद में पंचायत समिति की एक और सरपंच की तीन में से एक सीट पर उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए हैं। सरपंच की दो सीटों पर चुनाव होगा। यहां पंच की 26 सीटों में से 19 पर निर्विरोध चयन हुआ है और सात सीटों पर नामांकन प्राप्त नही हुआ।

गुरुग्राम में पंचायत समिति की एक सीट और सरपंच की एक सीट पर मतदान होगा, जबकि पंच की चार सीटों पर निर्विरोध चयन हुआ है। छह सीटों पर नामांकन प्राप्त नही हुआ। हिसार में पंचायत समिति की एक सीट पर निर्विरोध चुनाव हुआ है। सरपंच की दो सीटों पर मतदान होगा। यहां पंच की 64 सीटों में से 39 पर निर्विरोध चयन हुआ है और 19 पर चुनाव होगा, जबकि छह सीटों पर नामांकन प्राप्त नही हुआ।

झज्जर में पंचायत समिति की दो सीटों में से एक पर निर्विरोध चयन हुआ

झज्जर में पंचायत समिति की दो सीटों में से एक पर निर्विरोध चयन हुआ है और एक पर चुनाव होगा। साथ ही सरपंच की दो सीटों पर भी मतदान होगा। यहां पंच की 20 सीटों में से सात पर निर्विरोध चयन हुआ है और 13 सीटों पर नामांकन प्राप्त नही हुआ। जींद में सरपंच की दो सीटों में से एक पर मतदान होगा और एक सीट खाली है। पंच की 22 में से 15 सीटों पर निर्विरोध चयन हुआ है और सात सीटों पर नामांकन प्राप्त नही हुआ।

कैथल में सरपंच की चार सीटों में से दो पर निर्विरोध चयन हुआ है और दो पर चुनाव होगा। पंच की 50 सीटों में से 34 पर निर्विरोध चयन हुआ है, एक सीट पर चुनाव होगा और 15 सीटों पर नामांकन प्राप्त नही हुआ।

करनाल में जिला परिषद की एक सीट पर चुनाव होगा। सरपंच की चार में से तीन सीटों पर मतदान होगा, जबकि एक सरपंच पद के लिए नामांकन नहीं मिला है। पंच की 19 सीटों में से सात पर निर्विरोध चयन हुआ है, एक सीट पर चुनाव होगा और 11 सीटों पर नामांकन प्राप्त नही हुआ।

कुरुक्षेत्र में सरपंच की एकमात्र सीट पर चुनाव होगा और पंच की 23 सीटों में से 14 पर निर्विरोध चयन हुआ है, एक सीट पर चुनाव होगा और आठ सीटों पर नामांकन प्राप्त नही हुआ। नूंह में सरपंच की एक सीट और पंच की 27 में से दो सीटों पर मतदान होगा, जबकि पंच की 20 सीटों पर नामांकन प्राप्त नही हुआ। नारनौल (महेंद्रगढ़) में सरपंच की एक सीट और पंच की 15 में से एक सीट पर चुनाव होना है, जबकि छह सीटों पर नामांकन प्राप्त नही हुआ।

पलवल में पंच की 21 सीटों में से 6 पर निर्विरोध चयन हुआ है और 15 सीटों पर नामांकन प्राप्त नही हुआ। पंचकूला में पंच की 23 सीटों में से केवल एक पर निर्विरोध चयन हुआ है और 22 सीटों पर नामांकन प्राप्त नही हुआ।

पानीपत में क्या हुआ?

पानीपत में जिला परिषद की एक सीट और पंचायत समिति की दो में से एक सीट पर निर्विरोध चयन हुआ है। यहां पंच की 16 सीटों में से आठ पर उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए हैं। रेवाड़ी में पंचायत समिति की एक सीट और सरपंच की एक सीट पर मतदान होगा, जबकि पंच की 20 में से 12 सीटों पर निर्विरोध चयन हुआ है और आठ सीटों पर नामांकन प्राप्त नही हुआ। रोहतक में पंच की 10 सीटों में से आठ पर निर्विरोध चयन हुआ है और दो सीटों पर नामांकन प्राप्त नही हुआ।

सिरसा में पंचायत समिति की तीन सीटों और सरपंच की चार में से दो सीटों पर निर्विरोध चयन हुआ है। पंच की 22 सीटों में से 20 पर उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए हैं और एक सीट पर नामांकन प्राप्त नही हुआ।

सोनीपत में पंच की 53 सीटों में से 22 पर निर्विरोध चयन हुआ है, जबकि 31 सीटों पर नामांकन प्राप्त नही हुआ। यमुनानगर में पंच की 25 सीटों में से 11 पर निर्विरोध चयन हुआ है, एक सीट पर मतदान होगा और 13 सीटों पर नामांकन प्राप्त नही हुआ।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *