कुरुक्षेत्र, 2 मई। अतिरिक्त उपायुक्त विवेक आर्य ने कहा कि जिले के किसानों के खातों में गेहूं खरीद के 1100 करोड़ 13 लाख 96 हजार 842 रुपए 1 मई तक भेजे जा चुके हैं। सरकार के निर्देशानुसार उठान के 48 घंटे में किसानों के खाते में पेमेंट भेजी जा रही है। उठान के अनुसार 96 प्रतिशत गेहूं का पैसा किसानों के खाते में पहुंच चुका है। उन्होंने कहा कि जिले की अनाज मंडियों में फूड सप्लाई एवं आपूर्ति विभाग, हैफेड व हरियाणा वेयरहाउस द्वारा खरीद की जा रही है। अब तक जिले में 515704 एमटी गेहूं की खरीद की जा चुकी है। इसमें से 441124 एमटी गेहूं की लिफ्ट हो चुकी है। लिफ्ट के साथ-साथ किसानों के खातों में गेहूं खरीद का पैसा 1100 करोड़ 13 लाख 96 हजार 842 रुपए भेजा जा रहा है।
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि फूड सप्लाई एवं आपूर्ति विभाग द्वारा 349841 एमटी गेहूं की खरीद की गई है, इसमें से 294302 एमटी गेहूं की लिफ्ट की जा चुकी है और 724 करोड़ 72 लाख, 29 हजार 982 रुपए किसानों को भेजे जा चुके हैं। हैफेड द्वारा 153813 एमटी गेहूं की खरीद की गई है, इसमें से 135944 एमटी गेहूं की लिफ्ट की जा चुकी है और 347 करोड़  91 लाख 32 हजार 728 रुपए किसानों को भेजे जा चुके हैं। इसी तरह हरियाणा वेयर हाउस 12050 एमटी गेहूं की खरीद की गई है, इसमें से 10878 एमटी गेहूं की लिफ्ट की जा चुकी है और 27 करोड़ 50 लाख 34 हजार 842 रुपए किसानों को भेजे जा चुके हैं।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *