जनसेवा के कार्यों को गति देने पर सार्थक चर्चा, योजनाओं को मिलेगी ऊर्जा
महापौर के नेतृत्व में करनाल के समग्र विकास को लेकर दोहराई प्रतिबद्धता
करनाल। शुक्रवार को करनाल स्थित पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह में महापौर रेणु बाला गुप्ता ने केंद्रीय ऊर्जा, आवासन एवं शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल से भेंट की। इस दौरान उन्होंने शहर के विकास से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर सार्थक चर्चा करते हुए केंद्रीय मंत्री से प्रेरक मार्गदर्शन प्राप्त किया।
इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने महापौर सहित करनाल के जनप्रतिनिधियों और परिवारजनों से आत्मीय संवाद करते हुए कुशलक्षेम जाना। महापौर रेणु बाला गुप्ता ने केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के साथ हुई वार्ता को अत्यंत प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि उनके बहुमूल्य मार्गदर्शन से नगर में चल रहे जनहित के कार्यों को नई दिशा और गति मिलेगी। महापौर ने कहा कि केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का दूरदर्शी नेतृत्व, सादगी और जनसेवा के प्रति समर्पण सभी जनप्रतिनिधियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने विश्वास जताया कि इस मार्गदर्शन के बल पर करनाल को स्वच्छ, व्यवस्थित और आधुनिक शहर बनाने के प्रयास और तेज होंगे।
इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री के प्रतिनिधि कवींद्र राणा, जिलाध्यक्ष प्रवीण लाठर और वरिष्ठ समाजसेवी बृज गुप्ता भी उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर करनाल के विकास को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए समन्वय और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *