रेवाड़ी नगर परिषद् के लिए भाजपा से चेयरपर्सन पद की उम्मीदवार विनीता पीपल के के चुनाव कार्यालय का केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने रिबन काटकर शुभारंभ किया। इस मौके पर चुनावी सभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि अगर जनता कांग्रेस को जीत दिलाती है तो उनकी बात कौन सुनेगा जबकि केंद्र और प्रदेश दोनों में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है। कांग्रेस के लोग भौं-भौं करते हैं और विकास करने में सक्षम नहीं हैं। इस मौके पर उन्होंने भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में वोट की अपील करते हुए कहा कि विकास कार्यों के लिए सत्ताधारी दल का साथ जरूरी है। इतना ही नहीं कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि विपक्ष के पास आरोप लगाने के अलावा कोई ठोस मुद्दा नहीं है। विपक्ष केवल भ्रष्टाचार के आरोप लगाता है लेकिन जनता के लिए कोई ठोस काम नहीं कर सकता। वहीं विधायक लक्ष्मण के साथ बैठक में हुई कहासुनी पर कहा कि मीडिया में चल रही खबरों बेबुनियाद हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह की बातें केवल अफवाह हैं और बैठक में ऐसा कुछ भी नहीं हुआ। उन्होंने मौके पर मौजूद अन्य नेताओं से भी इस बारे में पूछा जिनमें से विधायक ने भी इस बात से सहमति जताई की। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि वे पिछले करीब 50 वर्षों से राजनीति में सक्रिय हैं और टिकट वितरण से लेकर चुनावी प्रक्रिया को नजदीक से देखते आए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि लक्ष्मण को टिकट पार्टी ने दिया था और उनका कार्यालय भी इंद्रजीत द्वारा खोला गया था लेकिन जीत का श्रेय केवल जनता को जाता है। टिकट वितरण और चुनावी मुद्दों पर भी उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा लिया गया हर फैसला संगठन और कार्यकर्ताओं के हित में होता है। पंच महाग्राम योजना के विरोध में नजर आए इंद्रजीत
इस दौरान राव इंद्रजीत अपनी ही सरकार की कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेस-वे पर प्रस्तावित पंच महाग्राम योजना के विरोध में भी नजर आए। उन्होंने कहा कि इस योजना को केएमपी पर नहीं बनने देंगे और जरूरत पड़ी तो नरेंद्र मोदी से भी इस विषय पर बात करेंगे। गुरुग्राम में बड़ी संख्या में प्रवासी लोग कार्य करते हैं जबकि हमारे हरियाणा के लोगों को अधिक मौका मिलना चाहिए। बैठकों में साल में कम से कम पांच बार शामिल होंगे। राव इंद्रजीत ने यह भी स्वीकार किया कि पिछले पांच साल के नगर परिषद कार्यकाल में गड़बड़ियां हुई हैं। भ्रष्टाचार रोकने के लिए उन्होंने कहा कि वह खुद नगर परिषद की बैठकों में साल में कम से कम पांच बार शामिल होंगे और कार्यों की निगरानी करेंगे। वहीं गुरुग्राम में सीनियर और डिप्टी मेयर चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि अभी विचार-विमर्श जारी है और चुनावी व्यस्तता के कारण देरी हुई है। बता दें कि रेवाड़ी नगर परिषद चेयरपर्सन पद के लिए छह उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें कांग्रेस और भाजपा के प्रत्याशी के अलावा चार निर्दलीय उम्मीदवार भी शामिल हैं। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कई सवालों के जवाब दिए। रेवाड़ी को लंदन बनाने वाले पुराने बयान पर सवाल किए जाने पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि उनका उद्देश्य हमेशा क्षेत्र का समग्र विकास करना रहा है और वे उसी दिशा में काम कर रहे हैं। इस मौके पर चेयरमैन प्रत्याशी विनीता पीपल, भाजपा जिलाध्यक्ष वंदना पोपली सहित जिले के तीनों विधायकों पार्टी प्रभारी और प्रदेश प्रभारी ने भाजपा प्रत्याशियों को जिताने की अपील की। वंदना पोपली ने कहा कि रेवाड़ी नगर परिषद् चेयरमैन प्रत्याशी विनिता पीपल एवं सभी वार्ड प्रत्याशियों के समर्थन में उमड़ा जनसैलाब यह दर्शाता है कि जनता का पूर्ण विश्वास भारतीय जनता पार्टी के साथ है और आने वाले चुनाव में भारी मतों से विजय सुनिश्चित है। वे सभी कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों का हृदय से आभार व्यक्त करती है और विश्वास दिलाती है कि हम सब मिलकर रेवाड़ी के विकास को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे। इस मौके पर प्रदेश प्रभारी सुरेंद्र पूनिया, जिला प्रभारी नसीम अहमद, रेवाड़ी विधायक़ लक्ष्मण सिंह यादव, कोसली विधायक अनिल यादव, बावल विधायक डॉ. कृष्ण कुमार सहित पार्टी के सभी वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सहित चेयरपर्सन प्रत्याशी विनीता पीपल और सभी 32 वार्डों के प्रत्याशी मौजूद रहे

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *