भिवानी। मिलकलपुर गांव के सरकारी स्कूल के सामने करीब पौने आठ बजे निजी परिवहन की हांसी जा रही बस में आग लग गई। बताया जाता है कि टायर फटने के बाद बस के तेल टैंक में आग लगी और धमाका हुआ। आग में दो लोगों के जिंदा जलने की सूचना है।

कुछ और लोग भी झुलसे है, जिन्हें हांसी के विभिन्न अस्पतालों में ले जाया गया है। जिनके कंकाल बस की जली सीटों पर ही ग्रामीणों ने देखे हैं। सूचना के बादपहुंची दमकल विभाग टीम नेकड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। मृतकों की पहचान नहीं हो पाई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
हादसा सोमवार रात करीब पौने आठ बजे का है। निजी बस भिवानी से हांसी जा रही थी। जब बस मिलकपुर के सरकारी स्कूल के पास पहुंची तो अचानक उसमें आग लग गई। जिससे वहां हड़कंप मच गया। आग तेजी से फैली और देखते ही देखते बुरी बस जलकर राख हो गई। सूचना के बाद हांसी से दमकल विभाग की गाड़ियां मौके परपहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
जिंदा जले है। हालांकि इनका पता नहीं लग रहा है कि ये महिला के है या पुरुष के। सूचना के बाद पहुंची बवानीखेड़ा थाना पुलिस जांच में जुटी है।अभी बस के पास कोई नहीं मिला है। न चालक मिला है न परिचालक और न ही अन्य कोई। जिस कारण यह भी पता नहीं लग पाया है कि बस में कितने लोग सवार थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *