नगर निगम चुनाव के तहत आज नामांकन प्रक्रिया के तहत मेयर पद के लिए 01 प्रत्याशी के साथ-साथ पार्षद पद के लिए 36 प्रत्याशियों ने सम्बन्धित एआरओ के समक्ष अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। मेयर प्रत्याशी के तहत भारतीय जनता पार्टी से अक्षिता सैनी ने नामांकन पत्र दाखिल किया।
रिटर्निंग अधिकारी एवं अतिरिक्त उपायुक्त विराट ने बताया कि नामांकन पत्र दाखिल करने के तहत वार्डों के मुताबिक सम्बन्धित अधिकारियों की डयूटी लगाकर इस प्रक्रिया को किया गया है। उन्होनें बताया कि नगर निगम चुनाव के दृष्टिगत मेयर पद के लिए भारतीय जनता पार्टी से अक्षिता सैनी ने नामांकन पत्र दाखिल किया है वहीं पार्षद पद के लिए भारतीय जनता पार्टी से वार्ड नम्बर 1 से विशाल चौधरी, वार्ड नम्बर 2 से श्रीमती वरखा रानी, वार्ड नम्बर 3 से मनीष आनंद, वार्ड नम्बर 4 से वरिन्द्र नाथ, वार्ड नम्बर 5 से राजेश मेहता, वार्ड नम्बर 6 से श्रीमती अर्चना छिब्बर, वार्ड नम्बर 7 से श्रीमती मोनिका मल, वार्ड नम्बर 8 श्रीमती मीना ढींगरा, वार्ड नम्बर 9 से श्रीमती सिवानी सूद, वार्ड नम्बर 10 से गुरविन्द्र सिंह, वार्ड नम्बर 11 से श्रीमती कविता रानी, वार्ड नम्बर 12 से कमल कान्त गुप्ता, वार्ड नम्बर 13 से सोभा सिंह पूनिया, वार्ड नम्बर 14 से श्रीमती बीनू गर्ग, वार्ड नम्बर 15 से राज कुमार गुप्ता, वार्ड नम्बर 16 से श्रीमती निकुंज चावला, वार्ड नम्बर 17 से गुरप्रीत सिंह साहनी, वार्ड नम्बर 18 से हितेष जैन, वार्ड नम्बर 19 से दिनेश सूद, वार्ड नम्बर 20 से श्रीमती सपना रानी शामिल हैं।
इसी प्रकार इंडियन नेशनल कांग्रेस पार्टी से वार्ड नम्बर 1 से सतविन्द्र सिंह, वार्ड नम्बर 4 से अशोक सोनी, वार्ड नम्बर 6 से दिशा सहगल, वार्ड नम्बर 7 से विक्रमजीत, वार्ड नम्बर 8 से गुन्जीत कौर, वार्ड नम्बर 9 से मेघा गोयल, वार्ड नम्बर 14 से श्रीमती पूनम देवी, वार्ड नम्बर 17 से श्रीमती प्रवीन ने नामांकन पत्र दाखिल किया है।
इसी प्रकार आम आदमी पार्टी से वार्ड नम्बर 13 से अंशिका यादव ने नामांकन पत्र दाखिल किया है।
आजाद उम्मीदवार के तौर पर वार्ड नम्बर 2 से अमन कौर, वार्ड नम्बर 3 से साहिल ने, वार्ड नम्बर 3 से अमनदीप, वार्ड नम्बर 4 से गुरविन्द्र सिंह, वार्ड नम्बर 9 से कवलजीत कौर ने, वार्ड नम्बर 7 से शेन ने, वार्ड नम्बर 16 से मुकुल सचदेवा ने नामांकन पत्र दाखिल किया है।
रिटर्निंग अधिकारी ने बताया कि नामांकन पत्रों की जांच 27 अप्रैल 2026 को अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय विकास सदन अम्बाला शहर में की जाएगी और उम्मीदवार 28 अप्रैल, 2026 को प्रात: 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक अपना नाम वापस ले सकते हैं, जिसके तुरंत बाद उम्मीदवारों को अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय विकास सदन अम्बाला शहर से चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए जाएंगे।
