उपायुक्त अजय सिंह तोमर की अध्यक्षता में नगर निगम चुनाव के दृष्टिगत ऑनलाईन प्रक्रिया के माध्यम से चुनाव में लगाई जाने वाली पोलिंग पार्टियों की प्रथम रैण्डामाईजेशन का कार्य किया गया। इस मौके पर उनके साथ अतिरिक्त उपायुक्त विराट, नगराधीश अभिषेक गर्ग व चुनाव तहसीलदार गुलशन शर्मा मौजूद रहे।
उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने बताया कि नगर निगम चुनाव के दृष्टिगत नामांकन भरने की प्रक्रिया जारी है। मेयर पद व पार्षद पदों के आम चुनाव के लिए 191 बूथ बनाए गए हैं। सभी मतदान केन्द्रों पर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। चुनाव के सफलतापूर्वक आयोजन को लेकर आयोग की जो भी हिदायतें है उसकी अनुपालना सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने बताया कि नगर निगम के मेयर व पार्षद पदों के आम चुनाव के दृष्टिगत चुनाव में लगाई जाने वाली पोलिंग पार्टियों की आज एनआईसी द्वारा स्थापित सोफ्टवेयर के माध्यम से प्रथम रैण्डामाईजेशन का कार्य किया गया है। इस मौके पर सम्बन्धित मौजूद रहे।
फोटो नम्बर – 7 व 8
——————————
समाधान शिविर की शिकायतों का समयबद्ध निवारण सुनिश्चित करें अधिकारी- उपायुक्त अजय सिंह तोमर
अंबाला, 24 अप्रैल- उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने कहा कि समाधान शिविर के तहत प्रार्थियों द्वारा प्राप्त होने वाली शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र एवं प्रभावी निवारण करना सुनिश्चित करें। उपायुक्त आज अपने कार्यालय में समाधान प्रकोष्ठ के तहत शिकायतों के निवारण के तहत जो कार्य किए जा रहे हैं उसकी समीक्षा कर रहे थे।
इससे पहले मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव अरुण कुमार गुप्ता ने चंडीगढ़ से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समाधान शिविरों के दृष्टिगत समीक्षा करते हुए सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
वीसी के उपरांत बैठक में उपायुक्त ने कहा कि जो भी दिशा-निर्देश वीसी में प्राप्त हुए हैं, सम्बन्धित अधिकारी इसके तहत आपसी समन्वय बनाकर कार्य करें। इसके साथ-साथ उन्होंने निर्देश दिए कि वे शिकायतों के जल्द समाधान उपरांत पोर्टल पर शिकायतों के समाधान की स्थिति को समय-समय पर अपडेट भी करें। उन्होंने यह भी कहा कि अधिकारी पोर्टल की नियमित मॉनिटरिंग करते हुए आपसी समन्वय के साथ कार्य करें, ताकि नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित हो सके।
उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने अधिकारियों से कहा कि लोगों की शिकायतों के समाधान में पारदर्शिता एवं जवाबदेही बनाए और प्रत्येक मामले में संतोषपूर्ण समाधान सुनिश्चित करें।
बैठक में नगराधीश अभिषेक गर्ग, अतिरिक्त नगर आयुक्त दीपक सूरा, डीडीपीओ दिनेश शर्मा, डीएसपी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
