कुरुक्षेत्र, 24 अप्रैल। जिला एवं सत्र न्यायाधीश दिनेश कुमार मित्तल के मार्गदर्शन में तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं सीजेएम नीतिका भारद्वाज के दिशा निर्देशानुसार जिला में आम जनता में अवेयरनेस लाने के लिए लीगल अवेयरनेस कैंप लगाने का शेड्यूल तैयार किया गया है।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं सीजेएम नीतिका भारद्वाज ने आज यहां जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि इस आमजन को नालसा व कानूनी सहायता व राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में जागरूक करने के लिए एक शेड्यूल तैयार किया गया है जिसके अनुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पीएलवी जिले के विभिन्न गांवों में जाकर शिविर लगाकर लोगों को जागरूक करेंगे।
उन्होंने कहा कि इस जागरूकता शिविर के दौरान 1 मई को नीलम रानी द्वारा गांव अढोन, अढोनी, अजराना कलां व अजराना खुर्द में शिविर लगाकर लोगों को नालसा व कानूनी सहायता के बारे में जागरूक किया जाएगा। इसी तरह 2 मई को गांव भिवानी खेडा, जोगना खेडा, दबखेडी में, 4 मई को घराडसी, बारना, हथीरा, पिंडारसी, 5 मई को ज्योतिसर, कैंथला खुर्द, खींजरपुरा में नीलम रानी पैनल एडवोकेट द्वारा लोगों को जागरूक किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि पैनल एडवोकेट हरपाल सिंह द्वारा 6 मई को गांव बण, बणी, बपदा व बपदी में, 7 मई को गांव बडौंदा, बडौंदी, भूत माजरा व लाडवा में, 8 मई को गांव बडशामी, सूरा, जंदहेडी, खेडी दबदलान में, 9 मई को गांव गुढा, गुढी, गजलाना, भालड में लोगों को शिविर लगाकर नालसा व कानूनी सहायता के विषय में जागरूक करेंगे। इसके साथ ही 11 मई को पैनेल एडवोकेट श्रीनिवास द्वारा गांव खैरा, खैरी, बोडला व अंटहेडी में,10 मई का गांव मोरथला,कौलापुर, दुधला, व ईशरगढ़ में, 13 मई को गांव सिरसला, सिरसमा, सांवला व गांव उमरी में, 14 मई को गांव छारपुरा, मसाना, मुनियारपुर व मुकुरपुर में जागरूकता शिविर लगाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि पैनल एडवोकेट कुलदीप अलयान द्वारा 15 मई को गांव बाबैन, गुहन, घराडसी, हमीदपुर में, 16 मई को गांव बुहावा, बुहावी, कालवा, बीड सुजरा में, 18 मई को गांव मुहावाखेडी, मंगौली जाटान, मंगौली रांगडान तथा नखरोजपुर में, 19 मई को गांव रामशरण माजरा, गांव संगघौर, सिम्बलवाल व सुनारिया में जागरूकता शिविर लगाया जाएगा। इसके साथ ही पैनल एडवोकेट अमित सहरावत द्वारा 20 मई को गांव जंदहेडी, डीग, यारा, यारी, 21 मई को गांव चढुनी जाटान, अटवान, हाबना, कतलहड़ी में, 22 मई को गांव छपरा, छपरी, दयाल नगर, खानपुर जाटान में, 23 मई को गांव कलसाना, कलसानी, झरौली खुर्द व गांव खैरा में जागरूकता शिविर लगाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि पैनल एडवोकेट विशाल मित्तल द्वारा गांव दिवाना, जुलमत, कलसा व मोहनपुर में, 26 मई को गांव धनीरामपुरा, टीकरी, बोधनी, तलहेडी, 27 मई को सारसा, अरुणाय, गुमथला गढु में जागरूकता शिविर लगाया जाएगा। इसके साथ ही पैनल एडवोकेट अनिता रानी द्वारा 28 मई को गांव भूस्थला, बसंतपुर, अजरावर, चम्मू कला में, 29 मई को गांव लोटनी, डेरा सूरजगढ, कैंथला, गंगहेडी, 30 मई को गांव नैसी, शेरगढ व गांव बचकी में जारूकता शिविर लगाकर लोगों को जागरूक करेंगे।
