कुरुक्षेत्र, 24 अप्रैल। अतिरिक्त उपायुक्त विवेक आर्य ने कहा कि कुरुक्षेत्र के खरीद केन्द्रों व मंडियों मेंं गेहूं की खरीद का कार्य खाद्य आपूर्ति, हैफेड  तथा हरियाणा वेयर हाउस एजेंसी द्वारा शुरू कर दिया गया है। इन तीनों एजेंसियों ने 23 अप्रैल को देर सायं तक 496379 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद का कार्य पूरा कर लिया है। इस सीजन में गेहूं का 2585 रुपए प्रति क्विंटल न्यूनतम समर्थन मूल्य दिया जा रहा है। अहम पहलू यह है कि जिले में 262662 एमटी गेहूं का उठान कार्य पूरा किया गया है।
अतिरिक्त उपायुक्त विवेक आर्य ने कहा कि कुरुक्षेत्र में गेहूं की खरीद करने के लिए 29 खरीद केन्द्र व मंडिया स्थापित की गई है। इन मंडियों से खाद्य आपूर्ति, हैफेड, एफसीआई और हरियाणा वेयर हाउस कार्पोरेशन की तरफ गेहूं की खरीद का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि खाद्य आपूर्ति विभाग की रिपोर्ट के अनुसार इस सीजन में खाद्य आपूर्ति एजेंसी द्वारा अजराना कलां में 3321 एमटी, अमीन में 2640 एमटी, बाबैन मंडी में 25572 एमटी, बारना में 2757 एमटी गेहूं, भौर सैंयदा में 4321 एमटी, बोधनी में 6562 एमटी गेहूं, चढुनी जाटान में 1987 एमटी गेहूं, गुमथला गढु में 21709 एमटी, इशाक में 4310 एमटी, इस्माइलाबाद मंडी में 68585 एमटी, झांसा मंडी में 10455 एमटी, कराह साहब में 8714 एमटी, किरमच में 1944 एमटी गेहूं, थानेसर मंडी में 84548 एमटी, लाडवा मंडी से 62714 एमटी, लुखी में 3484 एमटी, मलिकपुर में 5867 एमटी, नलवी में 845 एमटी, नीमवाला में 5626 एमटी, पिहोवा मंडी में 58676 एमटी, पिहोवा एक्सटेंशन मंडी में 23504 एमटी, पिपली मंडी से 23979 एमटी, शाहबाद से 39731 एमटी गेहूं, थाना में 3270 एमटी गेहूं, ठोल मंडी से 21256 एमटी गेहूं खरीद गया है।
उन्होंने कहा कि हैफेड द्वारा अजराना कला में 3321 एमटी, बोधनी मंडी में 3800 एमटी, चढुनी जाटान मंडी में 1987 एमटी गेहूं, इस्माईलाबाद मंडी से 25743 एमटी गेहूं, झांसा मंडी में 1032 एमटी गेहूं, किरमच में 1944 एमटी, थानेसर 33533, लाडवा मंडी में 11471 एमटी, लुखी में 3486 एमटी, मलिक पुर में 5867 एमटी, पिहोवा मंडी में 21150 एमटी गेहूं, पिहोवा एक्सटेंशन में 11331 एमटी,  गेहूं, पिपली मंडी में 291 एमटी गेहूं, शाहबाद मंडी में 1585 एमटी गेहूं खरीद कार्य पूरा किया गया है। इसी तरह हरियाणा वेयर हाउस द्वारा बारना में 2757 एमटी, बोधनी में 2762 एमटी, ठोल में 6253 एमटी गेहूं खरीद कार्य को पूरा किया गया है।
उन्होंने कहा कि इस सीजन में अधिकारियों को विशेष हिदायत दी गई है कि उठान कार्य पर विशेष फोकस रखा जाए ताकि व्यापारियों और किसानों को किसी प्रकार की कोई दिक्कत ना आए। उन्होंने कहा कि मंडी परिसर में किसानों की सुविधा के लिए पर्याप्त बिजली, पानी, सफाई व्यवस्था व अन्य मूलभूत सुविधाओं का ध्यान रखने के आदेश सम्बंधित अधिकारियों को दिए है।
उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा किसानों की फसल का एक-एक दाना खरीदने के लिए व्यवस्था और प्रबंध सुनिश्चित किए गए हैं। ऐसे में किसान सहभागी बनते हुए खरीद कार्य में अपना योगदान दें। उन्होंने किसानों से अपील करते हुए कहा कि वे अपनी गेहूं की फसल को अच्छी तरह से सुखाकर एवं साफ करके मंडी में लाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *