असंध/करनाल, 22 अप्रैल । असंध विधायक योगेन्द्र राणा ने बुधवार को जनसेवा और गौ-संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए क्षेत्र की विभिन्न गौशालाओं को ₹40 लाख 87 हजार की अनुदान राशि के चेक वितरित किए। इस दौरान उन्होंने कहा कि गौवंश की सेवा और संरक्षण हमारी सांस्कृतिक परंपरा का अहम हिस्सा है और सरकार इसके लिए पूरी तरह समर्पित है।
विधायक ने हल्के की तीन प्रमुख गौशालाओं को अनुदान राशि प्रदान की।
विधायक द्वारा श्री कृष्ण गोपाल गौशाला (गाँव उपलाना)- ₹30,29,100 की राशि प्रदान की गई।
मीरा बाबा शहदभूरा श्री कृष्ण गौशाला (गाँव बाहरी)- ₹6,67,000 की राशि का चेक दिया गया।
पंचतरणी गौ धाम सेवा समिति गौशाला (गाँव अरडाना)- ₹3,91,000 की सहायता राशि दी गई।
   इस अवसर पर विधायक योगेन्द्र राणा ने मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी और केंद्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार की नीतियों के कारण आज गौशालाओं को सुदृढ़ करने के लिए पर्याप्त बजट उपलब्ध कराया जा रहा है।
बॉक्स: ऐतिहासिक गाँव न्यू झिंडा की 48 साल पुरानी समस्या का हुआ समाधान
विधायक योगेन्द्र राणा के प्रयासों से गाँव न्यू झिंडा में विकास का नया अध्याय शुरू हुआ है। विधायक ने गाँव में ₹44 लाख की लागत से पाइपलाइन परियोजना के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।
विशेष बात यह है कि यह गाँव की लगभग 48 साल पुरानी (वर्ष 1978 से) मांग थी, जो अब तक पेंडिंग चल रही थी। ग्रामीणों की इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए विधायक योगेन्द्र राणा ने व्यक्तिगत रुचि ली और जल निकासी की सुदृढ़ व्यवस्था के लिए न केवल इस प्रोजेक्ट को पास करवाया, बल्कि इसके लिए विशेष ग्रांट भी दिलवाई। इस कार्य के शुरू होने से ग्रामीणों को दशकों पुराने जलभराव के संकट से मुक्ति मिलेगी।
बिना भेदभाव के जारी रहेगा विकास का पहियाः
विधायक ने आश्वस्त किया कि असंध विधानसभा का चहुंमुखी विकास उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि चाहे बुनियादी ढांचा हो या धार्मिक व सामाजिक कार्य, क्षेत्र के हर हिस्से में बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य निरंतर जारी रहेंगे। इस अवसर पर भारी संख्या में ग्रामवासी और पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस अवसर पर जलमाना मंडल अध्यक्ष विजय राणा, असंध मंडल अध्यक्ष हिमांशु छाबड़ा, गांव उपलाना के सरपंच प्रतिनिधि राम सरुप, गौशाला प्रधान विनोद, गांव बाहरी के सरपंच पाला राम, गौशाला प्रधान जसबीर, गांव अरडाना सरपंच दीपक, गौशाला प्रधान रणबीर सहित भाजपा कार्यकर्ता ओर गांव के गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *