करनाल, 20 अप्रैल।     हरियाणा सरकार द्वारा महिलाओं के उत्थान और नारी सशक्तिकरण अभियान जन-जन तक पहुंचाने के लिए सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के कलाकारों द्वारा गीतों के माध्यम से आमजन को जागरूक किया जा रहा है। इसी कड़ी में विभाग के कलाकारों ने सोमवार को गांव जयरामपुर, बस्तली, अमूपुर, शेखपुरा खालसा और पक्का खेड़ा में गीतों के माध्यम से आमजन को जागरूक किया।
डीआईपीआरओ सत्यवान महिवाल ने बताया कि विभाग के कलाकारों द्वारा आयोजित इन कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना और सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देना है। कलाकार अपने लोक गीतों के माध्यम से ड्रोन दीदी योजना, लखपति दीदी योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ और महिला सुरक्षा के लिए टोल-फ्री नंबरों की जानकारी, मुद्रा योजना और अन्य सब्सिडी वाली ऋण योजनाओं के बारे में जागरूकता फैला रहे हैं।
डीआईपीआरओ ने बताया कि इन कार्यक्रमों को लेकर महिलाओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। चौपालों और सार्वजनिक स्थानों पर आयोजित होने वाले इन कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में महिलाएं एकत्रित होकर सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने की प्रक्रिया समझ रही हैं। विभाग की इस पहल से न केवल जागरूकता बढ़ रही है, बल्कि महिलाओं में आत्मविश्वास का संचार भी हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *