कुरुक्षेत्र। द मिलेनियम स्कूल, कुरुक्षेत्र के कक्षा दसवीं के विद्यार्थियों ने इस वर्ष बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। विद्यालय का परीक्षा परिणाम अत्यंत सराहनीय रहा, जिसमें 12 विद्यार्थियों ने 95 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का शानदार परिचय दिया। विद्यार्थियों की इस सफलता से विद्यालय परिसर में हर्ष और उत्साह का माहौल है।
इसी क्रम में, विद्यालय के मेधावी छात्र रयान बग्गा ने 98% अंक प्राप्त कर स्कूल टॉपर बनने का गौरव हासिल किया।
रयान की इस उपलब्धि से परिवार और विद्यालय में खुशी की लहर है। विद्यालय की डायरेक्टर श्रीमती अमिता कोछड़ ने कहा, “हमारे विद्यार्थियों की यह उपलब्धि उनकी कड़ी मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। हमें अपने सभी छात्रों पर गर्व है और हम उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं।”
रयान की इस सफलता पर परिवार के सदस्यों—दादी निर्मल कुमारी बग्गा, पिता निखिल बग्गा (एडमिन ऑफिसर, द मिलेनियम स्कूल), माता लविना बग्गा (वाइस प्रिंसिपल, लिटिल मिलेनियम किड्स प्लैनेट स्कूल) और भाई श्रेयान बग्गा—ने गर्व व्यक्त किया।
इस अवसर पर लिटिल मिलेनियम स्कूल के डायरेक्टर परमिंदर सिंह बाट्ठ ने भी रयान का मुंह मीठा करवाकर उसे अपना आशीर्वाद और बधाई देते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की।
वहीं, प्रतिष्ठित कोचिंग संस्थान अर्बन क्लासेस के संचालक अंकुर ठकराल और रितिका ठकराल ने रयान को बधाई देते हुए कहा कि उनकी मेहनत और सही मार्गदर्शन ने इस सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने रयान के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *