कुरुक्षेत्र, 19 अप्रैल। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के केयू सीनियर सेकेंडरी मॉडल स्कूल के प्रांगण में रविवार को केयू गैर-शिक्षक कर्मचारी के 5वें टी-20 प्रतियोगिता के अनौपचारिक मैच में स्टार क्रिकेट क्लब ने केयूके स्पार्टन को 8 विकेट से मात दी। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी केयूके स्पार्टन की टीम  20 ओवर में 9 विकेट खोकर 108 रन ही बना सकी। स्टार क्रिकेट क्लब की ओर से भारत कल्याण ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर 6 रन देकर 1 विकेट लिया। वहीं राहुल धीमान व सागर ने 2-2 तथा जितेन्द्र व विजय जांगड़ा ने 1-1 विकेट लिया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्टार क्रिकेट क्लब की टीम के ओपनर बल्लेबाजों ने पहली विकेट के लिए 44 रनों की साझेदारी निभाई। राहुल धीमान  ने  29 गेंदों में 5 चौके व 2 छक्के लगाकर 46 रन बनाए तथा विजय जांगड़ा ने 4 चौके लगाकर 19 रन की पारी खेली। वहीं प्रदीप भजने ने 23 गेंदों में 5 .चौके व 1 शानदार छक्का लगाकर नाबाद 35 रन बनाए। स्पार्टन  टीम  की ओर से हरीश गैरोला व रामेश्वर दास ने 1-1 विकेट लिया। मैच जीतने के बाद स्टार क्रिकेट क्लब के कप्तान रशपाल सिंह ने कहा कि 13वें ओवर में लक्ष्य को प्राप्त करना बहुत बड़ी बात है। उन्होंने टीम के खिलाड़ियों से आगे भी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की बात कही।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *