-विद्यार्थियों को बाल विवाह रोकथाम के लिए कार्यक्रम आयोजित करके किया जागरूक
कुरुक्षेत्र, 17 अप्रैल।
 राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान कुरुक्षेत्र में संस्थान के विद्यार्थियों को बाल विवाह रोकथाम बारे जागरूक करने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें भाषा अध्यापक जगबीर सिंह ने मंच संचालन करते हुए विद्यार्थियों को बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 के बारे में अवगत करवाया।
संस्थान के प्रधानाचार्य जगमोहन ने विद्यार्थियों को बाल विवाह रोकथाम बारे जागरूक किया तथा अपने आस-पास बाल विवाह होने की सूचना जिला प्रशासन को शीघ्र अति शीघ्र देने बारे जागरूक किया। इस कार्यक्रम में छात्रा लवली शर्मा द्वारा बताया गया कि इस कानून के अंतर्गत 18 वर्ष से कम उम्र की लडक़ी तथा 21 वर्ष से कम उम्र के लडक़े का विवाह करना संज्ञेय व गैर जमानती अपराध है। यह विवाह कानून की नजर में विवाह न होना माना जाएगा।
छात्रा मनीषा द्वारा बाल विवाह के कुप्रभाव पर बेटी की विदाई नामक कविता सुनाई तथा छात्रा निकिता ने कम उम्र में बेटी की सगाई पर कविता सुनाई। संस्थान की उप-प्रधानाचार्या निर्मल परींजा ने सभी कर्मचारियों तथा विद्यार्थियों को बाल विवाह रोकथाम के लिए शपथ दिलवाई। इस मौके पर उप-प्रधानाचार्य राकेश धीमान, वर्ग अनुदेशक परविंद्र कुमार, कार्यालय अधीक्षक अरुण कुमार व सभी अनुदेशकगण मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *