खाद्य आपूर्ति विभाग ने 194507, हैफेड ने 74191 खरीदी एमटी गेहूं, हरियाणा वेयर हाउसिंग कारपोरेशन ने खरीदी 5646 एमटी गेहूं, किसानों को मिल रहा है 2585 प्रति क्विंटल भाव, 61288 एमटी गेहूं का उठान कार्य किया पूरा, उठान कार्य में लापरवाही बरतने वालों पर होगी कार्रवाई
कुरुक्षेत्र, 16 अप्रैल। उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि कुरुक्षेत्र के खरीद केन्द्रों व मंडियों मेंं गेहूं की खरीद का कार्य खाद्य आपूर्ति, हैफेड तथा हरियाणा वेयर हाउस एजेंसी द्वारा शुरू कर दिया गया है। इन तीनों एजेंसियों ने 15 अप्रैल को देर सायं तक 274344 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद का कार्य पूरा कर लिया है। इस सीजन में गेहूं का 2585 रुपए प्रति क्विंटल न्यूनतम समर्थन मूल्य दिया जा रहा है। अहम पहलू यह है कि जिले में 61288 एमटी गेहूं का उठान कार्य पूरा किया गया है।
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि कुरुक्षेत्र में गेहूं की खरीद करने के लिए 25 खरीद केन्द्र व मंडिया स्थापित की गई है। इन मंडियों से खाद्य आपूर्ति, हैफेड, एफसीआई और हरियाणा वेयर हाउस कार्पोरेशन की तरफ गेहूं की खरीद का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि खाद्य आपूर्ति विभाग की रिपोर्ट के अनुसार इस सीजन में खाद्य आपूर्ति एजेंसी द्वारा अमीन में 708 एमटी, बाबैन मंडी में 13760 एमटी, भौर सैंदा में 2725 एमटी, गुमथला गढु में 11625 एमटी, इशाक में 3029 एमटी, इस्माइलाबाद मंडी में 22755 एमटी, झांसा मंडी में 6353 एमटी, कराह साहब में 5986 एमटी, थानेसर मंडी में 35341 एमटी, लाडवा मंडी से 26966 एमटी, नलवी में 450 एमटी, नीमवाला में 3846 एमटी, पिहोवा मंडी में 21828 एमटी, पिहोवा एक्सटेंशन मंडी में 7486 एमटी, पिपली मंडी से 7902 एमटी, शाहबाद से 13416 एमटी, थाना में 1737 एमटी, ठोल मंडी से 8794 एमटी गेहूं खरीद गया है।
उन्होंने कहा कि हैफेड द्वारा अजराना कला में 2141 एमटी, बोधनी मंडी में 2107 एमटी, चढुनी जाटान मंडी में 1378 एमटी गेहूं, इस्माईलाबाद मंडी से 13034 एमटी, झांसा मंडी में 198 एमटी, किरमच में 817 एमटी, थानेसर 15033, लाडवा मंडी में 4775 एमटी, लुखी में 2182 एमटी, मलिक पुर में 3798 एमटी, पिहोवा मंडी में 9839 एमटी गेहूं, पिहोवा एक्टेंशन मंडी में 4536 एमटी गेहूं, पिपली मंडी में 4777 एमटी गेहूं, शाहबाद मंडी में 9576 एमटी गेहूं खरीद कार्य पूरा किया गया है। इसी तरह हरियाणा वेयरहाउस द्वारा बारना में 1667 एमटी, बोधनी में 1324 एमटी, ठोल में 2655 एमटी गेहूं खरीद कार्य को पूरा किया गया है। उन्होंने कहा कि इस सीजन में अधिकारियों को विशेष हिदायत दी गई है कि उठान कार्य पर विशेष फोकस रखा जाए ताकि व्यापारियों और किसानों को किसी प्रकार की कोई दिक्कत ना आए। उन्होंने कहा कि मंडी परिसर में किसानों की सुविधा के लिए पर्याप्त बिजली, पानी, सफाई व्यवस्था व अन्य मूलभूत सुविधाओं का ध्यान रखने के आदेश सम्बंधित अधिकारियों को दिए है।
उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा किसानों की फसल का एक-एक दाना खरीदने के लिए व्यवस्था और प्रबंध सुनिश्चित किए गए हैं। ऐसे में किसान सहभागी बनते हुए खरीद कार्य में अपना योगदान दें। उन्होंने किसानों से अपील करते हुए कहा कि वे अपनी गेहूं की फसल को अच्छी तरह से सुखाकर एवं साफ करके मंडी में लाएं।
