पिहोवा, 16 अप्रैल। हरियाणा के कृषि एवं पशुपालन मंत्री श्याम सिंह राणा के पुत्र नेपाल सिंह राणा आम किसानों की तरह अपनी फसल को ट्रैक्टर ट्रॉली में भरकर पिहोवा अनाजमंडी में पहुंचे। इतना ही नहीं गेट पास लेने के बाद गेहूं को बेचने के लिए पिहोवा अनाज मंडी की संत ईश्वर सिंह कंपनी 13 नंबर दुकान पर पहुंचे।
किसान नेपाल सिंह राणा ने वीरवार को देर सायं बातचीत करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार किसानों के हित और कल्याण के लिए लगातार कार्य कर रही है। सरकार का लक्ष्य है कि वर्ष 2047 तक आम नागरिक के साथ-साथ देश के किसान भी खुश और खुशहाल बने और आय में लगातार इजाफा भी हो। इन्हीं नीतियों को आधार मानकर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी लगातार किसानों के हित में कार्य कर रहे है। सरकार ने किसानों की सुविधा के लिए ही बायोमेट्रिक और गेट पास प्रणाली को अपनाया है। इस प्रणाली का धीरे धीरे किसानों को लाभ मिलेगा।
उन्होंने कहा कि सरकार प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देंगे, आय को दोगुना करने के लिए योजनाओं को अमलीजामा पहना रही है। इसके साथ ही खेतों के रास्तों को पक्का करना और निरंतर बिजली उपलब्ध करवाकर किसानों को खेती के लिए तमाम मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवा रही है। इतना ही नहीं किसानों को 24 फसलों पर न्यूनतम निर्धारित मूल्य भी दिया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि वे 50 वर्ष की आयु में 100 एकड़ की खेती करते हैं जिसमें गेहूं,धान,सरसों, मक्की, आलू और विभिन्न प्रकार की फसलों का उत्पादन करते है। उन्होंने कहा कि वे डीएपी खाद का फसलों में उपयोग नहीं करते जो कि विदेशों से आता है एनपीके और सुपर मिलकर खेतों में डालकर छिडक़ाव करते हैं जो अपना स्वदेशी खाद है और डीएपी से सस्ता पड़ता है और जिस से फसल भी पैदावार अधिक होती है और भूमि बंजर होने से बचती है।  इस अवसर पर मार्केट कमेटी सचिव चंद्र सिंह ,प्रिंस, निहाल सिंह ,अमित कौशिक, ,सुपरवाइजर, कृष्ण सैनी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *