*10वीं के परीक्षा परिणाम में विज़्डम वर्ल्ड स्कूल के विद्यार्थियों ने हासिल की अभूतपूर्व उपलब्धि*
*कुल 226 विद्यार्थियों ने दी 10वीं की परीक्षा*
*57 विद्यार्थियों ने 95% से अधिक, 123 विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त किए*
*चिन्मय 99.2% अंक लेकर रहे प्रथम, प्रशस्ति और अनिकेत 98.8% अंक लेकर द्वितीय, व्योम 98.6% अंक लेकर तृतीय स्थान पर रहे*
*अर्टिफिशियल इंटैलिजैंस विषय में 60 विद्यार्थियों ने 100 में से 100 अंक हासिल कर बनाया रिकॉर्ड*
*91 विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों में 100 में से 100 अंक हासिल किए*
डॉ. राजेश वधवा
कुरुक्षेत्र। सी॰बी॰एस॰सी॰ द्वारा घोषित दसवीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में विज़्डम वर्ल्ड स्कूल के विद्यार्थियों ने अभूतपूर्व सफलता हासिल की है। विद्यालय की प्राचार्या श्रीमति संगीता बहल ने बताया कि चिन्मय ने 99.2 प्रतिशत अंक प्राप्त करके स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रशस्ति व अनिकेत ने 98.8 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय व व्योम ने 98.6 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया।
उन्होंने बताया कि विद्यालय के कुल 226 विद्यार्थियों में से 57 विद्यार्थियों ने 95 प्रतिशत से अधिक, 123 विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए। गौरतलब है कि विद्यालय के 91 विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों में 100 में से 100 अंक हासिल किए। इनमें अर्टिफिशियल इंटैलिजैंस में 60, डाटा सांईस में 17, जर्मन में 8, जैपनीज में 2, मल्टीमीडिया में 1, विज्ञान विषय में 1, संस्कृत विषय में 1, पंजाबी विषय में 1 विद्यार्थियों ने 100 में से 100 अंक हासिल कर सफलता का परचम लहराया।
विद्यालय के निदेशक विनोद रावल एवं निदेशिका अनीता रावल ने इस उपलब्धि के लिए शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को बधाई दी एवं बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की। निदेशक विनोद रावल ने बताया कि यह परीक्षा परिणाम विद्यालय की शानदार परम्परा में एक और उपलब्धि है। उन्होंने विद्यालय की मजबूत शिक्षा प्रणाली को इस परिणाम का आधार माना है।
