–15 अप्रैल को करनाल में होगा लोकसभास्तरीय आयोजन
–सभी पार्षदों और प्रतिनिधियों ने दिया सक्रिय सहभागिता का आश्वासन
करनाल, सोमवार।
करनाल की मेयर रेणु बाला गुप्ता ने ‘नारी शक्ति वंदन’ अभियान के तहत 15 अप्रैल को करनाल लोकसभा क्षेत्र में आयोजित होने वाली पदयात्रा में अधिक से अधिक भागीदारी का आह्वान किया है। उन्होंने इस अभियान को महिला सशक्तिकरण, समान भागीदारी और सामाजिक जागरूकता की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया।
मेयर रेणु बाला गुप्ता ने बताया कि 15 अप्रैल को करनाल में लोकसभा स्तरीय ‘नारी शक्ति पदयात्रा’ का आयोजन किया जाएगा, जो रघुनाथ नगर से प्रारंभ होकर सदर बाजार होते हुए कर्ण गेट तक पहुंचेगी। इसके साथ ही माया गार्डन में सभा का आयोजन किया जाएगा।
उन्होंने स्पष्ट किया कि यह पदयात्रा महिलाओं की सहभागिता और जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक सामाजिक पहल के रूप में आयोजित की जा रही है।
मेयर रेणु बाला गुप्ता ने कहा,
“नारी शक्ति वंदन अभियान महिलाओं को उनके अधिकारों और अवसरों के प्रति जागरूक करने का एक सशक्त माध्यम है। महिला आरक्षण विधेयक का पारित होना देश के लिए एक ऐतिहासिक घटना है, जिससे महिलाओं की भागीदारी को नई दिशा मिलेगी। 15 अप्रैल को करनाल लोकसभा क्षेत्र में आयोजित पदयात्रा के माध्यम से महिलाएं एकजुट होकर अपनी सहभागिता दर्ज कराएंगी और समाज में सकारात्मक संदेश देंगी। सभी महिलाओं और नागरिकों से इस पदयात्रा में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान है। साथ ही यह अवसर है कि हम सभी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति अपना आभार व्यक्त करें।”
उन्होंने बताया कि विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से महिलाओं को जोड़ने, सभाएं आयोजित करने और जन-जागरूकता फैलाने का कार्य किया जा रहा है। इस दौरान महिला आरक्षण से जुड़े विषयों तथा महिला-केंद्रित पहलों के प्रति समर्थन भी व्यक्त किया जाएगा।
इस अवसर पर नगर विधायक जगमोहन आनंद एवं केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के प्रतिनिधि कविंद्र राणा ने भी सभी से सक्रिय सहभागिता का आह्वान किया।
पार्षदों, प्रतिनिधियों, महिला अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पदयात्रा को सफल बनाने के लिए पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *