पिहोवा 11 अप्रैल। वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव गोयल की अध्यक्षता में पीएचसी रामगढ़ रोड़ एचपीवी वैक्सीन अभियान के तहत 14 वर्ष की लड़कियों का टीकाकरण किया जा रहा है। डॉ अमनदीप कौर ने कहा कि महिलाओं में दूसरा सबसे आम सर्वाइकल कैंसर से लड़ने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए रामगढ़ रोड में एचपीवी वैक्सीनेशन लगाई गई है। उन्होंने कहा कि इस वैक्सीन की शुरुआत 28 फरवरी 2026 को हरियाणा में इसका शुभारंभ मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने लाडवा से शुरुआत की गई थी।
डॉ अमनदीप कौर ने बताया कि सर्वाइकल कैंसर मुख्य रूप से ह्यूमन पैपिलोमा वायरस के कारण होता है, जो भारत में महिलाओं में कैंसर का प्रमुख कारण है। उन्होंने कहा कि इस सर्वाइकल कैंसर को एचपीवी वैक्सीन से इसे 93-100 प्रतिशत तक रोका जा सकता है। यह वैक्सीन पूरी तरह से सुरक्षित है, बल्कि निजी क्षेत्र में हजारों रुपए की लागत वाली यह वैक्सीन अब सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर पूरी तरह नि:शुल्क उपलब्ध है। यह वैक्सीन 14 वर्ष पूर्ण कर चुकीं लेकिन 15 वर्ष से कम आयु की किशोरियां (राष्ट्रीय अभियान के अनुसार) को  लगाई जाती है।
उन्होंने कहा कि यह वैक्सीन एक ही डोज में दी जाती है (गार्डासिल-4) यह 3 महीने का विशेष अभियान राष्ट्रीय स्तर पर चलाया जा रहा है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वह अफवाहों और भ्रांतियों से दूर रहें। अपनी बेटियों के उज्ज्वल, स्वस्थ और कैंसर-मुक्त भविष्य के लिए एचपीवी वैक्सीन लगवाएं। यह एक छोटा कदम है, लेकिन यह उनके जीवन भर की सुरक्षा सुनिश्चित करेगा।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *