हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण झंडी दिखाकर करेंगे रवाना
करनाल, 10 अप्रैल।
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ सलील गुप्ता ने बताया कि महिलाओं में बढ़ते सर्वाइकल कैंसर के खतरों के प्रति जागरूकता फैलाने और एचपीवी वैक्सीन को बढ़ावा देने के लिए 12 अप्रैल को सुबह 7.00 बजे वॉकथॉन का आयोजन किया जा रहा है। यह वॉकथॉन टीम आईएमए और विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं के साझा सहयोग से आयोजित की जा रही है। हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण बतौर मुख्य अतिथि झंडी दिखाकर वॉकथॉन को रवाना करेंगे। इस मौके पर महापौर रेनू बाला गुप्ता भी उपस्थित रहेंगीं।
उन्होंने बताया कि वॉकथॉन 12 अप्रैल को सुबह 7.00 बजे से शुरू  होगी। वॉकथॉन करनाल क्लब से शुरू होकर कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज से होते हुए वापिस करनाल क्लब पर समाप्त होगी। इसके बाद करनाल क्लब में सर्वाइकल कैंसर पर एक लघु नाटिका और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य समाज को यह संदेश देना है कि सर्वाइकल कैंसर को सही समय पर टीकाकरण और जागरूकता से रोका जा सकता है। वॉकथॉन के माध्यम से सर्वाइकल कैंसर के लक्षणों, इसकी शीघ्र पहचान और बचाव के उपायों के बारे में जागरूक किया जाएगा। उन्होंने अपील की कि संस्था के सभी सदस्य और शहरवासी अपने परिवार सहित इस नेक कार्य में सहभागी बनें और समाज को कैंसर मुक्त बनाने के संकल्प को मजबूती प्रदान करें।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *