अंशुल शर्मा बने मैन ऑफ द मैच
केयू गैर-शिक्षक कर्मचारी के 5वें टी-20प्रतियोगिता के अनौपचारिक मैचों का हुआ शुभारम्भ
कुरुक्षेत्र, 06 अप्रैल। 
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के केयू सीनियर सेकेंडरी मॉडल स्कूल के प्रांगण में रविवार को केयू गैर-शिक्षक कर्मचारी के 5वें टी-20 प्रतियोगिता अनौपचारिक मैचों का शुभारम्भ हुआ। प्रतियोगिता में पहला मैच केयूके स्पार्टन टीम व केयूके शिव योद्धा की टीम के बीच खेला गया। इस अवसर पर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के उप-कुलसचिव एवं वरिष्ठ क्रिकेटर विनोद वर्मा ने टॉस उछालकर प्रतियोगिता के पहले मैच का उद्घाटन करते हुए कहा कि खेल से खिलाड़ियों में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, उत्साह, आत्मविश्वास, नव उर्जा का संचार एवं सहयोग की भावना विकसित होती है।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए केयूके शिव योद्धा की टीम 135 रन बनाकर  ऑल आउट हो गई। केयू स्पार्टन की ओर से घातक गेंदबाजी करते हुए अंशुल शर्मा ने 3.2 ओवर में 27 रन देकर 4 विकेट झटके। वहीं विशाल सैनी ने 3, रामेश्वर दास ने 2 तथा विनोद ने 1 विकेट लिया। केयूके स्पार्टन टीम के कप्तान व ओपनर बल्लेबाज हरिश गैराला ने 9 चौके लगाकर 49 रन तथा पंकज जांगड़ा ने 5 चौके व एक छक्का लगाकर 44 रन की अहम पारी खेली व टीम को जीत दिलाई।

केयूके स्टार्स ने स्टार क्रिकेट क्लब को हराया
आमिर खान बने मैन ऑफ द मैच

वहीं दूसरे मैच में स्टार क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 127 रन बनाए जिसमें प्रदीप ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 5 चौके व 1 छक्का लगाकर 41 रन बनाए। केयूके स्टार्स की ओर शमशेर चौहान ने  व दीपक थापा ने 2-2 तथा अजय यादव व जोनी वत्स ने 1-1 विकेट लिया। केयूके स्टार्स की ओर से ओपनर बल्लेबाज आमिर खान ने 4 चौके व 6 छक्के लगाकर 61 रन तथा 2 छक्के व 1 चौका लगाकर हेमंत सिंगला ने 27 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई। शानदार बल्लेबाजी के लिए आमिर खान को मैन द मैच का खिताब मिला।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *