घरौंडा/ करनाल, 3 अप्रैल। हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण क्षेत्र के विकास को नई गति देने के लिए सक्रिय हैं। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार विधानसभा अध्यक्ष चार अप्रैल को दोपहर 2.00 बजे गांव नसीरपुर में खेत के रास्ते, गलियों और बीसी चौपाल और सीवरेज लाइन का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे। इसी प्रकार विधानसभा अध्यक्ष 5 अप्रैल को सुबह 10.30 बजे गांव दाहा में आर्य समाज के वार्षिक उत्सव, सुबह 11.30 बजे गांव चौरा में आर्य समाज के वार्षिक उत्सव, दोपहर 12.15 बजे एसडी मन्दिर, मेन बाजार घरौंडा में विराट सत्संग सम्मेलन व भंडारे में शिरकत करेंगे। इसके पश्चात विधानसभा अध्यक्ष शाम 4.00 बजे गांव खोराखेड़ी व शाम 5.00 बजे गांव शेखपुरा खालसा में विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन एवं शिलान्यास करेंगे। इसके बाद शाम 6.00 बजेगांव शेखपुरा खालसा में आर्य समाज के वार्षिक उत्सव में शामिल होंगे
