संचित मित्तल को महासचिव व भुपेश अग्रवाल को मिली कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी
अम्बाला शहर। अग्रवाल वैश्य समाज के प्रदेश अध्यक्ष अशोक बुवानीवाला ने संगठन निर्माण के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए राकेश गुप्ता को अम्बाला शहर का अध्यक्ष नियुक्त किया है। ज्ञात रहें कि गत् दिनों वृंदावन में आयोजित हुए समाज के प्रदेशस्तरीय अधिवेशन एवं द्विवार्षिक चुनाव के दौरान समाज की सभी कार्यकारिणीयों को भंग कर दिया गया था। जिसके उपरांत पुनः प्रदेश अध्यक्ष बने अशोक बुवानीवाला ने अपनी नई कार्यकारिणीयों के गठन को लागू करना शुरू कर दिया है। इस कड़ी में राकेश गुप्ता को अम्बाला शहरी अध्यक्ष की कमान देने के बाद उनके साथ संचित मित्तल को महासचिव व भुपेश अग्रवाल को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। अपनी नियुक्त पर राकेश गुप्ता, संचित मित्तल व भुपेश अग्रवाल ने प्रदेश अध्यक्ष अशोक बुवानीवाला का आभार व्यक्त किया है। इस मौके पर उन्होंने कहा कि अग्रवाल वैश्य समाज हमेशा से सामाजिक एकता, सेवा और विकास की भावना के साथ कार्य करता आया है। सक्षम और समर्पित कार्यकारिणी का गठन के लिए उन्हें मिली इस जिम्मेदारी के बाद वो संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। राकेश गुप्ता ने आश्वासन दिलाया कि शीघ्र ही उनकी कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए तेजी से गठन किया जाएगा। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष अशोक बुवानीवाला एवं प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष पवन अग्रवाल एवं जिला अध्यक्ष प्रमोद गर्ग को विश्वास दिलाया कि जिस उम्मीद और विश्वास के साथ उन्हें ये जिम्मेदारी सौंपी गई है उस पर खरा उतरते हुए संगठन की नीतियों और उद्देश्यों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जाएगी। उन्हंोंने कहा कि अग्रवाल वैश्य समाज का इतिहास सामाजिक सेवा, व्यापारिक ईमानदारी और राष्ट्र निर्माण में योगदान का रहा है। जिला कार्यकारिणी इस दिशा में महत्वपूर्ण कड़ी का काम करेगी और समाज को संगठित रखने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएगी।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *