करनाल, 2 अप्रैल |
 अतिरिक्त उपायुक्त करनाल श्री राहुल रईया की अध्यक्षता में आज लघु सचिवालय में शहर में पीएनजी कनेक्शन बढ़ाने और नई पाइप लाइन बिछाने के कार्य की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में जिला खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी मुकेश कुमार, आईजीएल के एजीएम श्री आशीष तथा डीजीएम श्री शिवम गुप्ता मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान अतिरिक्त उपायुक्त श्री राहुल रईया ने आईजीएल अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि करनाल शहर में पीएनजी कनेक्शन की संख्या तेजी से बढ़ाई जाए और नई पाइपलाइन बिछाने का कार्य निर्धारित समय सीमा में पूरा किया जाए।
अतिरिक्त उपायुक्त श्री राहुल रईया ने आईजीएल के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि नए कनेक्शन जारी करने की गति को और तेज किया जाए। साथ ही कांट्रेक्टर द्वारा कार्य में देरी करने की स्थिति में एग्रीमेंट के अनुसार जुर्माना लगाने की कार्रवाई भी सुनिश्चित की जाए। ज़्यादा से ज़्यादा लोगों को पीएनजी कनेक्शन लेने के लिए प्रेरित किया जाए।

आईजीएल के एजीएम श्री आशीष ने बैठक में जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान में करनाल जिले में 17422 पीएनजी उपभोक्ता हैं। कंपनी ने 30 जून 2026 तक 9200 अतिरिक्त नए उपभोक्ताओं को पीएनजी कनेक्शन प्रदान करने का लक्ष्य रखा है। उन्होंने बताया कि करनाल होके में वर्तमान इंफ्रास्ट्रक्चर के आधार पर लगभग 43000 उपभोक्ताओं को पीएनजी के माध्यम से गैस उपलब्ध कराई जा सकती है। आमजन को पीएनजी कनेक्शन लेने के लिए प्रेरित करने हेतु विज्ञापन, पैंफलेट वितरण तथा अन्य जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *